न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर का असर अभी दिख रहा है,कुछेक ढील के साथ लाकडाउन जारी है,लेकिन हिमाचल प्रदेश के मनाली,धर्मशाला और शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने के बाद केंद्रीय स्वास्थ् मंत्रालय ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव के नाम पत्र जारी किया है। स्पष्ट किया है कि अगर आप यह जिम्मेदारी नहीं निभा सकते हैं तो सख्ती से कोविड नियमों की पालना कराई जाए। कोविड नियमों में ढील के बाद पर्यटकों की भीड़ पहाड़ की ओर मौज मस्ती पर निकलने लगी है।
यहां भीड़ और कोविड नियमों की अवहेलना को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगाह किया है कि जब दूसरी लहर अभी जारी है और तीसरी लहर को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें तैयारी में जुटी हैं,इन परिस्थितयों में इस तरह भारी भीड़ का होना चिंताजनक है। स्वास्थ्य मंत्रालय अगले महीनों में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर पहले ही आगाह कर चुका है।
इसके बावजूद वादियों में गर्मी से निजात पाने के लिए सैलानियों की लगातार भीड़ की खबरें मीडिया और सोशल मीडिया पर देखी जा रही थी। इसी भीड़ के कारण शिमला,मनाली और धर्मशाला जैसे पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक जाम के फोटो वीडियो खूब वायरल हो रहे थे।