न्यूज डेक्स इंडिया
पुणे।देश को बेहतरीन सड़कों की सौगात देने में बड़ी भूमिका निभा रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अब वर्ष 2025 से पहले भारत में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में 50 प्रतिशत कमी लाने का टारगेट रख चुके हैं। उनका मंत्रालय इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने साथ अगले वर्षों में इस लक्ष्य को साधने के लिए कार्य कर रहा है। गडकरी ने इस लक्ष्य को साधने में पहल करने वाले देश के प्रथम राज्य तमिलनाडु की सराहना की की है।
गडकरी ने एक शैक्षणिक संस्थान की ओर से आयोजित वेबीनार में कहा कि मंत्रालय वर्ष 2030 तक सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या को शून्य तक ला सकता हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष उनके मंत्रालय ने स्वीडन में एक सम्मेलन में सहभागिता की थी। वहीं से वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या शून्य तक लाने का विचार लिया गया और सड़क हादसों में मौतों को 50 प्रतिशत तक कम करने का वायदा किया है।