Home haryana प्रेमिका से शादी नहीं हुई तो ट्रेन के आगे कूदा युवक,गंभीर रूप से घायल को भेजा पीजीआई

प्रेमिका से शादी नहीं हुई तो ट्रेन के आगे कूदा युवक,गंभीर रूप से घायल को भेजा पीजीआई

by ND HINDUSTAN
0 comment

सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।दिल्ली-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर वीटा प्लांट के पास एक युवक श्रीगंगानगर इंटरसिटी के आगे कूद गया। इससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। युवक के पास एक 4 पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने शहर के एक परिवार पर उनकी लडक़ी की शादी उससेन करके कहीं और करने बारे लिखा है। इसी कारण वह सुसाइड कर रहा है।

हालांकि यह घटना करीब 12 दिन पुरानी है, लेकिन जीआरपी जींद ने इसमामले में अब हाल आबाद सैनी रामलीला ग्राऊंड निवासी युवक रजत के खिलाफ सुसाइड करने की कोशिश करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 जून की करीब 3 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली की तरफ से श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रैस आ रही थी। वीटा प्लांटके पास एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और उसको उपचार के लिए सिविलअस्पताल पहुंचाया। पुलिस को युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें युवक ने लिखा है कि वह जिस लडक़ी से प्यार करता है। उसके घरवालेउसकी शादी कहीं और कर रहे हैं। इसलिए वह सुसाइड कर रहा है। जीआरपी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामला युवती के परिजनों द्वारा उनकी लडक़ी की युवक से शादी नहीं करने का है। इसी बात को लेकरयुवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस ने नामक युवक के खिलाफ सुसाइड करने की कोशिश करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?