Home haryana सोनीपत में हथियारों से लैस होकर आए बदमाश 10 लाख की लूट को अंजाम देकर फरार

सोनीपत में हथियारों से लैस होकर आए बदमाश 10 लाख की लूट को अंजाम देकर फरार

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

सोनीपत। सोनीपत मे शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित पीएनबी ब्रांच में दिनदिहाड़े बदमाश गन प्वाइंट और चाकू के बल पर 10 लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस वारदात को दो बदमाशों ने अंजाम दिया। इन्होंने पीएनबी स्टाफ और ग्राहकों की मौजूदगी में इस आपराधिक वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया।

शुक्रवार को दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने हथियारों के साथ बैंक में एंट्री की । एक बदमाश मेन गेट पर खड़ा रहा,जबकि दूसरे बदमाश ने कैशियर की कनपटी पर गन लगाई और कैश लेकर चंपत हो गया।वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश बिना नंबरों की लाल कलर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक एक बदमाश के हाथ में चाकू था और दूसरे के हाथ में बंदूक थी। इनमें से एक बदमाश बंदूक लेकर कैशियर के पास गया और उससे पूरा कैश लेकर बैग में डाला था।

इधर इस घटना की सूचना पाकर डीएसपी हंसराज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। उनका अनुमान है कि बदमाश इस वारदात में 8 से 10 लाख रुपए लूट कर ले गए।घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?