Home haryana अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में नगर के प्रमुख बाजारों से निकला कांग्रेसियों का साईकिल मार्च

अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में नगर के प्रमुख बाजारों से निकला कांग्रेसियों का साईकिल मार्च

by ND HINDUSTAN
0 comment

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला साईकिल मार्च, सरकार के विरोध में की जमकर नारेबाजी

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। पैट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढी हुई कीमतों व महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने रोषस्वरूप साईकिल मार्च निकाला। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा तथ लाडवा के विधायक मेवा सिंह के नेतृत्व मे साईकिल सवार कांग्रेसी कार्यकर्ता जाट धर्मशाला पर एकत्रित हुए और यहां से नगर के प्रमुख बाजारों, नया बाजार, छोटा बाजार, रोटरी चौक, पुराना बस अड्डा और अंबेड़कर चौक तक साईकिल यात्रा निकाली। प्रदर्शनकारी कांगे्रसियों ने अपने साईकिलों पर पार्टी का झंडा तथा महंगाई विरोधी स्लोगन लिखी पट्टियां लगा रखी थी। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। 

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने अपने संबेाधन में कहा कि आज देश में बढती महंगाई के कारण आम आदमी के लिए दो जून की रोटी का जुगाड करना मुश्किल हो गया है। कोरोना की मार झेल रहे लोगों पर महंगाई की मार डालकर सरकार ने उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। उन्होने कहा कि डीजल और पैट्रोल की कीमतों का प्रभाव सीधे महंगाई पर पड़ता है। पिछले दो माह में डीजल की कीमत लगभग 30 रूपए प्रति लीटर बढ गई है। पैट्रोल 100 रूपए लीटर से पार हो गया है। रसोई गैस की कीमतें आसमान को छू रही हैं।

पहले ही कोरोना के कारण लोगों का कामधंधा ठप्प हो गया। युवाओं का रोजगार छिन गया। सरकार को चाहिए था कि ऑटो रिक्शा, रेहडी वाले व छोटे दुकानदारों को राहत देने का काम करती। उनके खातें में कम से कम 6-6 हजार रूपए महीना नगद डाले जाते लेकिन सरकार ने राहत देने की बजाए महंगाई की मार डालकर आम लोगों का जीना दुर्भर कर दिया है। इसके विरोध में आज कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर जिला स्तर पर साईकिल मार्च निकाला गया है। 

लाडवा विधायक मेवा सिंह ने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने पूरे देश में जिला स्तर पर महंगाई के विरोध में साईकिल यात्रा आयोजित की है। पैट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढती कीमतों के कारण महंगाई बढने से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। मेवा सिंह ने कहा सरकार को पैट्रोल डीजल पर टैक्स घटाकर जनता को राहत देने का काम करना चाहिए। इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जिसमें महिलाएं भी शामिल थी, ने साईकिल यात्रा में हिस्सा लिया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?