Home Kurukshetra News जिला परिषद वार्ड नंबर 4 से सबसे पहले सुखविंद्र कौर ने ठोकी ताल

जिला परिषद वार्ड नंबर 4 से सबसे पहले सुखविंद्र कौर ने ठोकी ताल

by ND HINDUSTAN
0 comment

जिला परिषद के वार्ड नंबर 4 से एक से बढक़र है संभावित उम्मीदवार 

न्यूज डेक्स संवाददाता

बाबैन। जिला परिषद कुरूक्षेत्र के वार्ड नंबर 4 मे जिला परिषद के चुनाव लडने वाले एक से बढकर एक धुरंधर मैदान मै थे, लेकिन वार्ड 4 महिला के लिए आरक्षित होने से अधिक तर के सपने टूट गये। अब वह अपनी पत्नियो के सहारे अपने टूटे सपने को पूरा करने का प्रयास करेगे।

1:- वार्ड नंबर 4 में सबसे पहले दावदेरी ठोक चुके अशोक कुमार हमीदपुर ने ऐलान की उपकी धर्मपत्नी सुखविन्द्र कौर को वार्ड नंबर 4 से उम्मीदवार बनाकर फेसबुक व्याहसप पर वायरल कर दिया है। बता दें की इससे पहले यह वार्ड नबंर 5 था तो अशोक कुमार ने चुनाव लड़ा था तब उनके खाते में  5585 वोट मिले थे वे महज कुछ वोटों के अंतर चुनाव हार गए थे। क्योकि इस बार वार्ड 4 महिला के लिए आरक्षित है। पिछले चुनाव मे वह एक मजबूत दावेदार थे, जबकि इनको किसी पार्टी के नेता का कोई समर्थन नही था। अशोक कुमार हमीदपुर ने अपनी पत्नी सुखविन्द्र कौर को चुनावी मैदान में उतार एक एक मजबूत दावेदारी ठोक दी है।

यदि कांग्रेस पार्टी के तरफ से बात की जाए तो पांच बार बाबैन अनाज मंडी के प्रधान रहे लाभ सिंह घिसरपड़ी भी वार्ड नंबर 4 से एक मजबूत दावेदारी ठोक सकते है। बताया जा रहा है लाभ ङ्क्षसह घिसरपड़ी वार्ड नंबर 4 में पिछले काफी समय से एक मजबूत पकड बनाए हुए है। अगर उन्हें कांग्रेस पार्टी व विधायक का समर्थन मिला तो वह सबसे मजबूत उम्मीदवार हो सकते है। वहीं दूसरी उम्मीदवार संजीव भूखड़ी की बात की जाए तो यह भी वार्ड नंबर 4 से दावेदारी ठोक सकते है। संजीव भूखड़ी भी कांग्रेस से जुड़े हुए हैं ।वह पहले भी जिला परिषद के सदस्य रहे हैं। 

 रीना सैनी को वार्ड नंबर 4 से चुनाव लडऩे की भी चर्चा भी जोरो पर है। रीना सैनी पिछली बार वार्ड नंबर 6 से जिला परिषद की सदस्य रह चुकी है। और इस बार वार्ड नंबर 4 से अपनी किस्मत अजमा सकती है। रीना सैनी अब महिला मोर्चा की लिा उपाध्यक्ष भी है और सासंद नायब सिंह सैनी व पूर्व विधायक पवन सैनी के खासमखास हैं। इसलिए रीना सैनी भी वार्ड नंबर 4 से एक मजबूत उम्मीदवार बन सकती है। 

वही सतबीर मंगौली की धर्मपत्नी भी चुनाव मैदान में अपनी ताल ठोक सकती है। संतबीर मंगौली पिछले 30 साल से भाजपा पार्टी में काम कर रहे है और सतबीर मंगौली लगातर तीन बार मंडल अध्यक्ष रहे,भाजपा के जिला कोष के अध्यक्ष रहे, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रहे व अब सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में कार्य कर रहे। सतबीर मंगौली ने न केवल अपने गांव बल्कि अपने क्षेत्र मे अलग पहचान बनाई हुई है। यही नही राजनीति मे भी संतबीर मंगौली की भाजपा पार्टी में मजबूत पकड है, सतबीर मंगौली के भतीजा गांव के सरपंच  हैं।  अब समय दूर है चेहरे ओर भी सामने आएंगे उस समय क्या समीकरण बनते है वो तो समय ही बताएगा, लेकिन आज की तारीख मे सतबीर मंगौली वार्ड 4 के अधिकतर लोगो की भी पहली पसंद बने हुए है। 

वार्ड 4 से अभी इनैलो ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं वो किसको अपना उम्मीदवार बनाएगी या दुबारा से तरसेम सिंह संघौर के उपर ही अपना विश्वास रखेगी । तरसेम सिंह संघौर ही अभी इनैलो में मजबूत दावेदारी रखते हैं। पिछली बार भी वह इनेलो से ही चुनाव लडे थे और मात्र कुछ वोटों से चुनाव हार गए थे। वार्ड नबंर 4 में आने वाले गांवो में इनैलो का खास दबदबा है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?