Home haryana आयुष यूनिवर्सिटी ने जारी की वार्षिक और री-अपीयर की डेटशीट, 16 अगस्त से होंगी परीक्षाएं

आयुष यूनिवर्सिटी ने जारी की वार्षिक और री-अपीयर की डेटशीट, 16 अगस्त से होंगी परीक्षाएं

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। आयुष यूनिवर्सिटी ने कोरोना महामारी की धीमी पड़ती लहर के बीच बीएएमएस, बीएचएमएस और डी- फार्मा आयुर्वेद की वार्षिक और री-अपीयर की डेटशिट जारी कर दी है। 16 अगस्त से परीक्षाएं होंगी। जो सितंबर महीने तक चलेंगी। डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। आयुष यूनिवर्सिटी की परीक्षा शाखा ने कुलपति डॉ.बलदेव कुमार धीमान के निर्देशानुसार परीक्षा की घोषणा की है। परीक्षाएं कोविड-19 के प्रोटॉकाल का पालन करते हुए सम्मपन कराई जाएंगी। 

परीक्षा शाखा नियंत्रक सतीश वत्स ने बताया कि बीएएमएस, बीएचएमएस और डी-फार्मा आयुर्वेद की वार्षिक और री-अपीयर की परीक्षाएं अगस्त महीने की 16 से कराई जाएंगी। जो निर्धारित समय पर हो रही है,ताकि विद्यार्थियों का आगामी परीक्षाओं के लिए वक्त बर्बाद न हो। विषय से संबंधित प्रैक्टिकल कोरोना महामारी की वजह से बाद में लिये जाएंगे। विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड संबंधित कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से होंगी। वत्स ने बताया कि डेटशीट जारी करने की जानकारी आयुष यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त सभी कॉलेजों को उपलब्ध करा दी गई है। ताकि परीक्षाओं का संचालन कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए सफलतापूर्वक कराया जाए।  

इन विषयों की होंगी परीक्षाएं

आयुष विश्वविद्यालय द्वारा 16 अगस्त से परीक्षाएं ली जानी है। परीक्षा शाखा की ओर से इसकी तैयारियां जारी है। इनमें बीएएमएस, बीएचएमएस और डी- फार्मा आयुर्वेद की परीक्षाएं शामिल हैं। प्रथम वर्ष, द्वितीय और तृतीय तीनों वर्षों की वार्षिक और री-अपीयर की परीक्षाएं होंगी। जिसमें डी-फार्मा आयुर्वेद की प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं भी होंगी। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?