Home Kurukshetra News टी सीरीज के एमडी भूषण कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज,आरोप तीन साल तक युवती को बनाया शिकार,वीडियो वायरल करने की भी दी थी धमकी

टी सीरीज के एमडी भूषण कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज,आरोप तीन साल तक युवती को बनाया शिकार,वीडियो वायरल करने की भी दी थी धमकी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स इंडिया

मुंबई।इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की प्रख्यात कंपनी टी सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार पर काम देने के बहाने रेप का आरोप लगा है। आरोप है कि तीन साल तक युवती को शिकार बनाया। युवती का आरोप है कि उसकी कुछ फोटो वीडियो भूषण कुमार के पास है,इन्हें वायरल करने की धमकी भी भूषण कुमार उसे दे चुका है। अब टी सीरीज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस थाना में रेप का केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के अनुसार यह सब कुछ 2017 से लेकर 2020 तक हुआ था।महिला की शिकायत पर पुलिस ने भूषण कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 420 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। भूषण कुमार मुंबई से बाहर बताए गए हैं,जिसकी वजह से उनसे पूछताछ नहीं हो सकी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?