Home haryana इनेलो के वरिष्ठ टपरीवास नेता बहादुर सिंह नायक ने ज्वाइन की जेजेपी

इनेलो के वरिष्ठ टपरीवास नेता बहादुर सिंह नायक ने ज्वाइन की जेजेपी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हरियाणा

हिसार/चंडीगढ़। वीरवार को इंडियन नेशनल लोकदल को उस समय बड़ा झटका लगा जब टपरीवास प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बहादुर सिंह नायक ने जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी ज्वाइन की। 

हिसार जिले के गांव दुर्जनपुर निवासी पूर्व सरपंच बहादुर सिंह नायक ने कहा कि जिस तरह से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हर वर्ग के उत्थान व विकास के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं, उससे वे खासे प्रभावित हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, वे उसे पूरी ईमानदारी व कर्तव्यपूर्वक निभाएंगे और समाज के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। इस मौके पर जेजेपी के जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?