Home Kurukshetra News सिद्धू के सुरक्षा कवच की भविष्यवाणी,अब होश और जोश मिलकर चलेंगे,आगे आगे देखो होता है क्या…पढ़े कवच किस्सा

सिद्धू के सुरक्षा कवच की भविष्यवाणी,अब होश और जोश मिलकर चलेंगे,आगे आगे देखो होता है क्या…पढ़े कवच किस्सा

by ND HINDUSTAN
0 comment

सिद्धू को पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकीं राजिंदर कौर बट्ठल से मिला सुरक्षा कवच

बट्ठल ने इशारों इशारों में कैप्टन अमरिंदर सिंह और विपक्ष को भी लपेटा,सिद्धू की रगों में बताया कांग्रेसी खून

न्यूज डेक्स पंजाब

चंडीगढ़। पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री राजिंदर कौर बट्ठल पंजाब की सियासत में पुराना और बड़ा नाम है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस ने नए कैप्टन नवजोत सिंह सिद्धू के सिर पर हाथ रखते हुए कहा कि अस्सी इनादे नाल होश खड़े हैं और ते अै साड़े जोश खड़े ने।बट्ठल ने इशारों ही इशारों में सिद्धू के विरोधियों के साथ साथ विपक्ष को भी लपेटा। उन्होंने कहा कि अभी तक सिद्धू ने सिर्फ पांव रखा है,अभी आप देखते जाओ आगे आगे होता है क्या ? पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष के रुप में सिद्धू के नाम की घोषणा के बाद से कई तरह की बयानबाजी सामने आ रही है।सिद्धू के विरोधी उनकी पुरानी वीडियो को जमकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इनमें सिद्धू कांग्रेस के दिग्गज नामों पर टीका टिप्पणी और कई तरह के जुमलेबाजी अपने अंदाज में सुनाते दिखते हैं। भाजपा के प्रति उनके कसमे वादे भी इन वायरल वीडियो में दिखाई देते हैं।

रजिंदर कौर बट्ठल ने मीडिया से मुखातिब होकर यह साफ किया है कि नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी,उन्होंने कांग्रेसियों से यह भी अपील की कि है कि वे सिद्धू के नेतृत्व में एकजुट होकर काम करेंगे तो पार्टी के साथ साथ देश प्रदेश का भी भला होगा। बट्ठल ने सिद्धू के पिता और परिवार के कांग्रेस के पुराने रिश्तों का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा कि अब हमारी उम्र हो चुकी है,अब हमें सिद्धू जैसे नए जोश की पीठ पर हाथ रखना चाहिए। बट्ठल का यह इशारा सीधे कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर था। उन्होंने कहा कि इनका जोश और हमारा होश मिलकर काम करेगा तो इससे सभी को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि सिद्धू की रगों मे कांग्रेस का खून है,क्योंकि उनके पिता पंजाब कांग्रेस के नेता रहे हैं और पटियाला के प्रधान रह चुके हैं।

बट्ठल ने कहा कि सिद्धू का हर जगह पर स्वागत हो रहा है। वे मजबूत कंधों वाले नेता हैं। जिस तरह से माता पिता को अपने बच्चों को आगे बढ़ते हुए देखकर खुशी होती है,उसी तरह से वह भी काफी प्रसन्न है और उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस आलाकमान का स्वागत करती हैं। वहीं सिद्धू ने कहा कि मैने रजिंदर कौर बट्ठल का आशीर्वाद ही नहीं लिया,बल्कि इनके आशीर्वाद से उन्हें सुरक्षा कवच मिल गया है।उन्होंने बट्ठल का आभार जताते हुए अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों का भी आशीर्वाद लिया। इधर जब से सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान मिली है,उसके बाद से पंजाब कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह खेमे के कांग्रेसियों के भी सुर बदले हुए हैं। जो सिद्धू का विरोध कर रहे थे,वे उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए,बैक डोर से उनके साथ होने बात कह रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?