न्यूज डेक्स संवाददाता
शाहाबाद,26 अगस्त। आज के बढ़ते हुए प्रदूषण तथा भूमि संरक्षण के लिए एवं मानव जीवन की खुशहाली के लिए फलदार एवं छायादार वृक्षों को लगाना बहुत आवश्यक है। इसके लिए इन्नरव्हील क्लब शाहाबाद द्वारा प्रतिवर्ष पौधारोपण किया जाता है। इस वर्ष पौधारोपण की शुरुआत मारकंडा नैशनल कॉलेज के प्रांगण में पौधारोपण करके की गई।
क्लब की प्रधान सुमिति वासुदेवा, सचिव उर्मिला आहुजा, एडिटर रानी वाधवा तथा वरिष्ठ सदस्य रमन कांता शर्मा द्वारा कॉलेज के प्राचार्य डा. अशोक चौधरी, प्रो. मंजू गुप्ता तथा प्रो. सुरिंदर सिंह के साथ पौधारोपण किया गया। प्रधान सुमिति वासुदेवा ने बताया कि इसी प्रकार अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पौधे लगाने का लक्ष्य है क्योंकि वृक्ष ही किसी देश के स्वच्छ वातावरण के लिए परम आवश्यक है और हर नागरिक का यह कर्तव्य है की वन क्षेत्र का संवर्धन व संरक्षण करें।