न्यूज डेक्स संवाददाता
जींद।भाजपा जिला कार्यालय में ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष बलविंद्र धीमान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष राजकुमार (राजू मोर) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र पांचाल मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजू मोर ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र पांचाल ने बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के बारे में विस्तार से बताया व सभी जिला व मण्डल पदाधिकारियों को उनके दायित्व व कार्यो के बारे में बताया।
इस अवसर पर मोर्चा जिलाध्यक्ष बलविन्द्र धीमान ने मण्डल प्रभारियों की नियुक्ति की, जिसमें प्रवीन सैनी को जींद जयंती मण्डल, महाबीर पेन्टर को जींद शहरी, सुरेन्द्र बैरागी को जींद ग्रामीण, नरेश प्रजापत को रामराये, रामफल कश्यप को जुलाना व मुआना , बृजलाल को बराह मण्डल, रामध्यान गोस्वामी को सफीदों मण्डल, नरेन्द्र बैरागी को पिल्लुखेड़ा मण्डल, राममेहर जांगड़ा को नरवाना शहरी मण्डल, महेन्द्र को धमतान मण्डल, शलेन्द्र धीमान को उझाना मण्डल, दिलबाग पांचाल को उचाना मण्डल, सुनिल सैन को अलेवा व जोगेन्द्र सैन को छात्तर मण्डल का प्रभारी बनाया गया है।