Home haryana हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सैकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षा संबंधित ताजा सूचना

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सैकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षा संबंधित ताजा सूचना

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सैकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की 18अगस्त से एवं डीएलएड की परीक्षाएं 19अगस्त, 2021 से संचालित करवाई जा रही हैं।यह जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि सैकेंडरी एवं सीनियर सैकेंडरी(शैक्षिक/मुक्त विद्यालय)की एक विषय में कम्पार्टमेंट, आंशिक अंक सुधार, पूर्ण विषय अंक सुधार व अतिरिक्त विषय की एक दिवसीय परीक्षा 18अगस्त, 2021 को संचालित करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि एक विषय से अधिक विषयों की परीक्षाएं 19अगस्त से शुरू होकर 01सितम्बर, 2021 तक संचालित करवाई जा रही हैं। इन परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वैबसाईट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से सांय साढ़े चार बजे तक रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि इसी प्रकार डीएलएड परीक्षाएं 19 अगस्त से आरंभ होकर 28 अगस्त, 2021 तक दो सत्र में संचालित करवाई जाएगी।

इन परीक्षाओं के आरम्भ होने का समय प्रात:साढ़े 9 बजे तथा सांयकाल में 02 बजे से रहेगा। तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वैबसाईट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे सरकार द्वारा जारी हिदायतों की पालन करते हुए परीक्षा केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाना सुनिश्चित करें।परीक्षार्थियों को अपने साथ पारदर्शी हैड सैनेटाइजर एवं स्वयं के पीने का पानी की बोतल साथ लेकर आना होगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?