Home Kurukshetra News मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद से लाडवा हलके में बही विकास की गंगा : डा. पवन सैनी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद से लाडवा हलके में बही विकास की गंगा : डा. पवन सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

बाबैन। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक पवन सैनी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने अपने सात साल के कार्याकाल में व्यवस्थाओं को मजबूत करने का काम किया है जिनके नतीजे सामने आने लगे है। पवन सैनी बाबैन में भाजपा मंडल प्रधान जस्सी हमीदपुर के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पवन सैनी ने कहा कि बीजेपी ने कृषि सुधार कानून व जम्मू कश्मीर में धारा 370 तोडऩे का काम किया है।

कृषि सुधार कानून में कांग्रेस ने यू-टर्न ले लिया था। पवन सैनी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल में केवल लोगों को गुमराह व भडकाने का काम किया है। तत्कालीन सरकार अपने शासनकाल में हुए विकास कार्यो का श्वेत पत्र जारी करे ताकि जनता को असलियत पता चल सके। पवन सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने कार्याकाल में हरियाणा को नम्बर वन का नारा दिया था लेकिन हरियाणा नम्बर वन तब माना जाता जब लाडवा हल्के में विकास कार्य हुए होते।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने कार्याकाल में लाडवा हल्के में विकास के नाम पर एक ईंट तक नही लगाई। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा सत्ता में आई तक लाडवा हलके में करोडों रूपए के विकास कार्य करवाए गए। पवन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राज में लाडवा हल्के में बही विकास की गंगा। इस मौके पर भाजपा के मंडल प्रधान जस्सी हमीदपुर, युवा मोर्चा के मंडल प्रधान उत्सव शर्मा डीग, डिम्पल सैनी, विकास शर्मा जालखेड़ी, सूर्या सैनी, मनोज धवन व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?