Home haryana सरकार द्वारा हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर रखना सराहनीय व स्वागत योग्य कदम है – बजरंग गर्ग

सरकार द्वारा हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर रखना सराहनीय व स्वागत योग्य कदम है – बजरंग गर्ग

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़।अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम से रखने की घोषणा करना सराहनीय कदम है। अग्रोहा धाम वैश्य समाज इस निर्णय का स्वागत करता है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा जिला हिसार महाराजा अग्रसेन जी की नगरी है। अग्रोहा में भव्य अग्रोहा धाम व महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ वैश्य समाज द्वारा अनेकों सामाजिक व धार्मिक संस्था करोड़ों रुपए की लागत से बनाई हुई है।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने सरकार से अग्रोहा को पर्यटन स्थल बनाने की मांग की है। अग्रोहा धाम विश्वस्तर पर तीर्थ स्थान है, जहां पर हजारों यात्री अग्रोहा धाम में दर्शन के लिए व हजारों मरीज हर रोज मेडिकल कॉलेज में ईलाज कराने के लिए आते हैं। हिसार में एयरपोर्ट बनने से भी भारी संख्या में लोगों का हिसार में आना जाना रहेगा, इसलिए अग्रोहा को पर्यटन स्थल बनाने से लाखों लोग अग्रोहा में घूमने व अग्रोहा धाम में दर्शन के लिए आएंगे। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का महल जो टिल्लें के रूप में बदल चुका है, सरकार को उस टिल्लें की खुदाई का काम भी जल्दी शुरू करना चाहिए। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?