Home haryana श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय ने बीएएमएस-1 के विद्यार्थियों को दिया स्पेशल मर्सी चांस का मौका, साल 2018 बैच के विद्यार्थी उठा सकते हैं लाभ

श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय ने बीएएमएस-1 के विद्यार्थियों को दिया स्पेशल मर्सी चांस का मौका, साल 2018 बैच के विद्यार्थी उठा सकते हैं लाभ

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय ने 2018 बैच बीएएमएस-1 प्रोफेशनल के विद्यार्थी, जो किसी कारणवश परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके, ऐसे विद्यार्थियों को स्पेशल मर्सी चांस देकर भविष्य में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका दिया है। आयुष विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने कुलपति डॉ. बलदेव कुमार धीमान के निर्देशानुसार इसकी अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी है। स्पेशल मर्सी चांस की परीक्षाएं 16 अगस्त से वार्षिक परीक्षाओं के साथ निर्धारित समय पर कराई जाएंगी। तीन अगस्त तक विद्यार्थी परीक्षा फार्म संबद्धित कॉलेज में जमा करा सकते है।

परीक्षा शाखा नियंत्रक डॉ. सतीश वत्स ने बताया कि साल 2018 बैच बीएएमएस-1 प्रोफेशनल के विद्यार्थी, जो किसी कारण वश परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके। ऐसे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय ने सीसीआईएम के नियमानुसार स्पेशल मर्सी चांस दिया है। इसकी अधिसूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलॉड कर दी गई है। विद्यार्थी तीन अगस्त तक सामान्य परीक्षा शुल्क पांच हजार रुपए और अतिरिक्त शुल्क दस हजार के साथ परीक्षा फार्म भर सकते हैं। डॉ. वत्स ने बताया कि सीसीआईएम के नियमानुसार विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई सूचारू करने के लिए सिर्फ एक बार स्पेशल मर्सी चांस दिया जाता है। ताकि विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बने। स्पेशल मर्सी चांस की परीक्षाएं वर्तमान पाठ्यक्रम कोर्स के अनुरूप ही 16 अगस्त से आयोजित की जाएंगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?