Home haryana इनेलो अपने संगठन के बलबूते पर 2024 में प्रदेश में अपनी बनाएगी सरकार : अभय चौटाला

इनेलो अपने संगठन के बलबूते पर 2024 में प्रदेश में अपनी बनाएगी सरकार : अभय चौटाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राज्य कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों, जिला एवं हलका प्रभारियों ने लिया भाग

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन जींद के राजमहल पैलेस में किया गया, जिसके मुख्य वक्ता इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला थे। इस बैठक में प्रदेश के राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राज्य कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों, जिला एवं हलका प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी का संगठन बहुत ही मजबूत है, पार्टी सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के निर्देशानुसार संगठन को और मजबूत किया जाएगा। पिछले चार महीने में संगठन को जोन स्तर तक बनाने का काम किया गया है।

साथ ही 90 ऐसे साथियों का चयन किया गया है, जो पार्टी द्वारा दी जाने वाली जिम्मेदारियों को अच्छे ढंग से निभा सके। उन्होंने कहा कि इनेलो अपने संगठन के बलबूते पर 2024 में प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। प्रदेश में आज बीजेपी-जेजेपी सरकार पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है, सरकार की नीतियों से चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई और अत्याचार आदि का बोलबाला है। चाहे जवान हो या बुजुर्ग, व्यापारी हो या कर्मचारी, गरीब मजदूर हो या किसान सभी इस सरकार के शासन में तंग हैं और अपनी मांगें मनवाने के लिए सडक़ों पर बैठे हैं।

इनेलो नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह की वजह से अपनी विपक्ष की कोई भूमिका नहीं निभा पा रही है। जो लोग अपनी पार्टी को नहीं संभाल पा रहे वो प्रदेश को कैसे संभालेंगे। अब प्रदेश की जनता इनेलो की तरफ उम्मीदें लगाए हुए है और आने वाले विधानसभा चुनावों में इनेलो को पूर्ण बहुमत दिलाकर चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को इस प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहती है।इनेलो पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने आए हुए नेतागणों को हलका स्तर की जिम्मेवारी सौंपते हुए कहा कि सभी शीघ्र अपने-अपने हलकों का संगठन तैयार करें।

उन्होंने कहा कि प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला एक मजबूत नेता और त्याग की मूर्ति है, जिन्होंने अपने दादा स्व. चौधरी देवी लाल की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए किसान, व्यापारी और गरीब का साथ देने के लिए लाभ के विधायक जैसे पद को त्यागने का काम किया और आंदोलन को तन, मन और धन से भरपूर समर्थन और सहयोग दे रहे हैं। ऐसे नेता के लिए हमें अपने कार्य में कोई कोताही नहीं करनी चाहिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा ने भी आए हुए लोगों के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार सांझे किए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?