न्यूज डेक्स संवाददाता
फरीदाबाद। पुलिस को खबर मिली थी कि शहर के नीलम बाटा चौक के निकट एक होटल में अवैध रुप से शराब परोसी जा रही है और यहां अश्लील नृत्य और अनैतिक धंधा चल रहा है। पुलिस ने सूचना को कंफर्म किया। बोगस ग्राहक के रुप में एक पुलिस कर्मी को भेजा। खबर सही मिली थी छापेमारी की। छापेमारी के वक्त वहां एक कमेटी की पार्टी चल रही थी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दिल्ली,नोएडा,गाजियाबाद और अन्य कुछ इलाकों की 14 युवतियों सहित 44 लोगों को मौके से हिरासत में लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
