लोकसभा में सांसद नायब सिंह सैनी ने पटियाला से हरिद्वार तक 223 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की मांग की
4 राज्यों को जोडे़गा यह मार्ग, व्यापारिक और धार्मिक दृष्टि से भी महत्व है इस सड़क का
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने देश की सबसे बडी पंचायत लोकसभा में पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन सडक़ बनाने का प्रस्ताव रखा है और सरकार से मांग की है कि इस 223 किलोमीटर लंबी सडक़ को बनाने से 4 राज्यों को आपस में जोडा जा सकता है। इस सडक़ का व्यापारिक, धार्मिक और किसानों की दृष्टिï से बहुत अधिक महत्व है। सांसद नायब सिंह सैनी ने सोमवार को संसद में कुरुक्ष्ेात्र, कैथल और यमुनानगर के लोगों की आवाज को बुलंद करते हुए कहा कि केन्द्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडगरी ने हमेशा से हरियाणा के लोगों की मांग को पूरा करते हुए कई राष्ट्रीय राजमार्गों को दिया है। इसी तरह केन्द्रीय मंत्री के समक्ष संसद में पटियाला से हरिद्वार तक सडक़ बनाने का प्रस्ताव रखा।
सांसद ने लोकसभा के सत्र में मांग रखते हुए कहा कि पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन की सडक़ बनने से 4 राज्यों जिनमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उतराखंड को एक दूसरे के साथ जोडा जा सकता है। यह मार्ग 223 किलोमीटर लम्बा है और इस मार्ग का बहुत बडा हिस्सा उनके लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र से यमुनानगर के बीच में पडता है। सांसद ने कहा कि हरिद्वार से पटियाला तक का मार्ग काफी व्यस्तम मार्गों में से एक है। इस मार्ग पर बहुत अधिक ट्रैफिक रहता है और इस सडक़ पर सडक़ दुर्घटनाओं की हमेशा संभावना बनी रहती है। इस मार्ग का धार्मिक दृष्टिï से भी बहुत अधिक महत्व है। यह मार्ग धर्मनगरी हरिद्वार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को जोडता है और सावन माह में हजारों, लाखों लोग कावड लेकर देश के कोने-कोने तक पहुंचते है।
इतना ही नहीं किसानों के लिए भी इस मार्ग को फोरलेन करना बहुत जरूरी है क्योंकि इस मार्ग पर 3 शुगर मिल, 5 सब्जी मंडी और 5 अनाजमंडी भी पडती है। इन व्यवसायिक संस्थानों में किसानों और व्यापारियों को आना जाना लगा रहता है। सांसद ने कहा कि देश के सबसे बडे राष्टï्रीय राजमार्ग एनएच 44, राष्टï्रीय राजमार्ग 152एडी और राष्ट्रीय राजमार्ग हिसार चंडीगढ को भी यह सडक़ जोडने का काम करेगी। इसलिए इस सडक को पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन किया जाए। इस सडक़ के बनने से लाखों लोगों की मांग पूरी होगी।