न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंदसोनोवाल ने भारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड द्वारा स्वदेशी रूप सेनिर्मित किए गए भारत के सबसे जटिल स्वदेशी विमानवाहक पोत ‘विक्रांत’ के समुद्री परीक्षणों की शुरुआत की सराहना की है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी विमानवाहक पोत का डिजाइन और निर्माण राष्ट्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है । उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत पहल का सही प्रतिबिंब है।मंत्री ने देश को गौरवप्रदान करने के लिए कोचीन शिपयार्ड और भारतीय नौसेना को बधाई दी।