Home haryana एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक बने भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के मीडिया प्रभारी

एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक बने भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के मीडिया प्रभारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा ने अपनी टीम की घोषणा की, जिसमे कुरुक्षेत्र के संदीप सजूमा को प्रदेश मीडिया प्रभारी की अहम जिम्मेदारी दी है।। संदीप सजूमा  राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आते है, प्राथमिक वर्ष शिक्षित है और संघ की विचारधारा वाले संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से 2014 से संपर्क में थे।उनके पास एबीवीपी के नगर मंत्री, कॉलेज अध्यक्ष, जिला संयोजक, मीडिया प्रभारी, विभाग संयोजक, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य  बहुत सी अहम जिम्मेवारी रही।।

संदीप ने जिम्मेदारी को बहुत ही बखूबी से निभाया, और 2018 में जब वो एबीवीपी के जिला संयोजक थे उनके नेतृत्व में एबीवीपी ने 28 साल बाद हुए छात्रसंघ चुनावों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ साथ पूरे जिले के कॉलेजों में जबरदस्त जीत हासिल की।अपनी दबंग कार्यप्रणाली के चलते छात्रों की आवाज उठाते हुए वो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से लंबे समय के लिए निष्कासित भी रहे।।

पिछले कुछ समय से संदीप भाजपा की सक्रिय राजनीति में युवा नेता के तौर पर काम कर रहे है, उनको प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा के खासमखास लोगो में गिना जाता है और उनकी न्युक्ति के पीछे अभाविप का भी हाथ माना जा रहा है,उनकी न्युक्ति के बाद पूरे हरियाणा के युवाओं में जोश है, घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है,संदीप ने अपनी न्युक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़, प्रदेश महामंत्री पवन सैनी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी जी का आभार व्यक्त किया।और अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा में जोड़ने का संकल्प लिया।।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?