Home Kurukshetra News सावन शिवरात्रि पर जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में हुआ महारुद्राभिषेक

सावन शिवरात्रि पर जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में हुआ महारुद्राभिषेक

by ND HINDUSTAN
0 comment

विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर सर्वकल्याण की भावना से ट्रस्टियों तथा शिव भक्तों द्वारा पूजन   

जयराम विद्यापीठ में हुआ शिवरात्रि पर महारुद्राभिषेक

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से नियमित सावन पूजन के चलते शिवरात्रि के पावन अवसर पर महारुद्राभिषेक किया गया। इस मौके विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किए गए रुद्राभिषेक में विद्यापीठ जुड़े अनेकों श्रद्धालु एवं ट्रस्टी पहुंचे। शिवरात्रि के अवसर पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के निर्देशानुसार संस्था के ट्रस्टियों ने विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर सर्वकल्याण की भावना से विशेष पूजन किया।

इस मौके पर अपने संदेश में ब्रह्मचारी ने कहा कि शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के परम भक्तों द्वारा पूजन का आलौकिक अवसर होता है। उन्होंने बताया कि सावन की शिव पूजा तो विशेष फलदायी होती है। शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के भक्त भी पूर्ण समर्पण भाव से पूजन करते हैं। सावन का महीना आते ही हर तरफ शिव मंदिरों में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की लाईनें लग जाती हैं। ब्रह्मचारी ने कहा कि जो भी भोलनाथ की पूजा पूरे मन से करता है उसकी हर मुराद पूरी होती है। भगवान शिव अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं। इस अवसर पर के के कौशिक एडवोकेट,मुल्तान शर्मा, दीपिका, नीरज, भावना, श्रवण गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, राजेश सिंगला, सुरेंद्र गुप्ता, खरैती लाल सिंगला, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, आचार्य राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री, रामजुहारी, रामपाल इत्यादि भी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?