हजारों लोगों ने थानेसर विस क्षेत्र की तिरंगा यात्रा में लिया भाग
शहर के प्रमुख क्षेत्रों से होती हुई सेक्टर 17 में हुई सम्पन्न
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। थानेसर विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा में शहीदों के सम्मान के प्रति जोश देखने को मिला। इस तिरंगा यात्रा में हर वर्ग के हजारों लोगों ने अपनी भागीदीरी सुनिश्चित करने का काम किया और प्रत्येक नागरिक के जहन में शहीदों के सम्मान के प्रति उत्साह व उमंग साफ नजर आ रही थी। इस उदे्श्य को लेकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है ताकि देश का प्रत्येक नागरिक इस यात्रा के साथ जुड़े।
सांसद नायब सिंह सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के जिला प्रभारी मेहर चंद गहलोत, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, महामंत्री सुशील राणा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा, सुनील कुमार, भाजपा नेता रविंद्र सांगवान, रामपाल पाली, युवा नेता साहिल सुधा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष परमजीत कौर कश्यप, रेखा वाल्मीकि, पिरथी सिंह, दीपक चौहान, हरीश अरोड़ा, देसराज शर्मा, रमेश सैनी, रजनीश चौधरी, डीपी चौधरी, गुरनाम, राजेंद्र पराशर, प्रदीप झांब ने तिरंगा यात्रा शुरु होने से पहले रविवार को देर सायं नेता जी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पार्क से थानेसर विधान सभा की तिरंगा यात्रा को रवाना किया।
इस यात्रा में शहर के नागरिकों के साथ साथ भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं के जोश को सहजता से देखा जा सकता था। यह यात्रा गौशाला बाजार, अम्बेडकर चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई सैक्टर 17 पर सम्पन्न हुई। इस यात्रा में ट्रैक्टर, मोटर साइकिल सहित अन्य वाहनों पर सांसद, विधायक व अन्य नेतागण सवार होकर शामिल हुए। सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि यात्रा युवाओं को देश भक्ति की भावना से ओत प्रोत करेंगी। युवा साथियों को वीर शहीदों के जीवन से प्रेरणा मिलेगी। शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा हमे अपने वतन की मिट्टी से जोड़ कर रखेगी। उन्होंने कहा कि वतन के लिए जान देने वाले शहीदों को नमन है उनका कर्ज चुकाया नहीं जा सकता है। शहीदों की बदौलत ही हमें खुली हवा में सांस ले रहे है।
भाजपा के जिला प्रभारी मेहर चंद गहलोत व प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा उन शहीदों के सम्मान में निकाली जाती है जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए राष्ट्र की आन बान शान तिरंगे के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया परंतु तिरंगे को झुकने नहीं दिया। भाजपा जिलाअध्यक्ष राजुकमार सैनी ने कहा कि 14 अगस्त तक पूरे जिले की हर विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आजादी का यह पर्व शहीदों के सम्मान में हर वर्ष मनाया जाता है। ठीक उसी प्रकार भाजपा इस वर्ष भी शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को याद कर नमन कर रही है।
उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा में 9 अगस्त, पिहोवा विधानसभा में 10 अगस्त व शाहाबाद विधानसभा में 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर विधानसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर जिला के सचिव विनोद पाल झांसा, रेनू खुग्गर, रीना रोड़, जिला कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विनीत क्वातरा, आईटी प्रमुख विक्रम, मोर्चा अध्यक्ष जगदीप सांगवान, पृथ्वी सिंह, जसविन्द्र सिंह, नवाब अली, मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, हरीश अरोड़ा, रमेश सैनी, रजनीश कुमार, मुलख राज गुम्बर, सर्वजीत सिंह, जसविन्द्र सैनी, साधू सिंह, चिरंजीव गर्ग, शैलेश वत्स, शुभम गुप्ता, सचिन अरोड़ा, देवांश सेठी व सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष व सभी मंडल के अध्यक्ष मौजूद रहे।