Home haryana जासूसी कांड,महंगाई और किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जासूसी कांड,महंगाई और किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा में बिक रहा है नौकरियों की परीक्षा के पेपर : अरोड़ा


तिरंगा यात्रा के नाम पर तिरंगे का अपमान कर रही है भाजपा


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा एवं लाडवा के विधायक मेवा सिंह के नेतृत्व में आज जिलाभर से आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढती महंगाई, जासूसी करवाने और सरकार द्वारा किसानों की बात न सुनने के विरोध मेें रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस भवन पर एकत्रित हुए और यहां से नारेबाजी करते हुए अग्रेसन चौक पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पवन गर्ग, गत विधानसभा चुनाव में पिहोवा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे मनदीप चट्ठा, मेहरसिंह रामगढ, प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव सुभाष पाली, पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा, कांग्रेसी नेता सतबीर शर्मा, बलजीत सिंह, सुरेंद्र भिवानीखेड़ा, सुधीर चुघ, सुरेंद्र फौजी, श्रीप्रकाश मिश्रा, रामस्वरूप चोपड़ा, ओमप्रकाश हथीरा, टेकचंद्र बारना, पवन चौधरी, रामदिया फतुपुर, जगपाल सिंह, रणबीर बूरा किरमिच, हरप्रीत चिमा, विवेक भारद्वाज, भीम उमरी, चंद्रभान वाल्मिकी, निशी गुप्ता, सत्य शर्मा, प्रवेश राणा, रीना वाल्मिकी, सुनीता बतान, नीलम बडोंदा, बबली, जीत सिंह शेर, प्रेम हिंगाखेडी सहित अनेक कांग्रेसियों ने प्रदर्शन में भाग लिया।


इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों का संबोधित करते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज बडा पवित्र दिन है। आज के दिन गांधी जी व प. जवाहर लाल नेहरू ने देश की स्वतंत्रता के लिए अंगे्रजो भारत छोडो आंदोलन का शंखनाद किया था। उन्होने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज देश में भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। नेताओं, अधिकारियों न्यायधीशों, वरिष्ठ पत्रकारों और विपक्षी नेताओं के फोन टेप कर जासूसी करवाई जा रही है। किसान पिछले 9 माह से सड़कों पर है लेकिन उनकी कोई बात नही सुनी जा रही। महंगाई दिन-प्रतिदन बढ रही है इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार कोई कदम नही उठा रही। जब इन मुद्दों को लेकर विपक्ष काम रोको प्रस्ताव लेकर आता है तो उन्हे रद्द कर दिया जाता है। देश के संविधान में प्रत्येक नागरिक अपनी बात कहने का मौलिक अधिकार है। मौजूदा सरकार इस अधिकार से वंचित कर रही है। इस मौलिक अधिकार का हनन किया जा रहा है। किसानोंं के आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। जब किसानों की आवाज संसद में उठाई जाती है तो माईक बंद कर दिया जाता है। उन्होने कहा कि आज कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ो का आह्वान किया है।

हरियाणा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अशोक अरोड़ा तथा विधायक मेवा सिंह ने कहा कि आज प्रदेश सरकार युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही है। सरकार की मिलीभगत से हर पेपर बिककर लीक हो रहा है। पर्ची और खर्ची के बिना नौकरी देने का सरकार का दावा खोखला साबित हो रहा है। अब तक 28 बार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। बढती महंगाई के कारण जनता का जीना दुर्भर हो गया है। भाजपा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर टिप्पणी करते हुए अरोड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में तिरंगा यात्रा के नाम पर तिरंगे का अपमान किया गया है। उन्होने अपतान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?