Home Kurukshetra News जनता के दबाव में वापिस लिया सरकार ने तुगलकी फरमान : अशोक अरोड़ा

जनता के दबाव में वापिस लिया सरकार ने तुगलकी फरमान : अशोक अरोड़ा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 30 अगस्त। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सोमवार व मंगलवार को दुकानें बंद करने का फैसला वापिस लिया जाना व्यापारी वर्ग की बहुत बडी जीत है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया था और आगे भी कांग्रेस जनहित के मुद्दों को इसी प्रकार उठाती रहेगी।


अरोड़ा ने कहा कि सरकार के इस तुगलकी फरमान का प्रदेश के व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध किया और व्यापारी सडकों पर उतर आए थे। यहां तक कि गठबंधन  से जुडे अनेक विधायक भी सरकार के इस फैसले के विरोध में थे। जिस कारण सरकार को जनता के दबाव में आकर यह फैसला वापिस लेने पर मजबूर होना पडा जोकि जनतंत्र कि बहुत बडी जीत है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?