Home Kurukshetra News शारीरिक शिक्षकों का धरना 77वें दिन भी जारी रहा

शारीरिक शिक्षकों का धरना 77वें दिन भी जारी रहा

by ND HINDUSTAN
0 comment


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,30 अगस्त। रविवार को 1983 पीटीआई व हरियाणा शारिरिक शिक्षक संघर्ष समिति का धरना जिला लघु सचिवालय के सामने 77वें दिन जारी रहा। इस धरने की अध्यक्षता रणधीर सैनी की। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक पर चर्चा करते हुए कहा कि अपने चहेतों को नौकरी दिलवाने के लिये सरकार की यह सोची समझी रणनीति है । आज धरने पर अनिल सैनी, श्याम सुन्दर, जय भगवान, सुखविंदर, को भूख हड़ताल पर बैठाया गया। शारीरिक शिक्षकों के धरने पर जिला कुरुक्षेत्र सर्व कर्मचारी महासंघ हरियाणा, रोडवेज यूनियन की जिला कार्यकारिणी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हेमसा, पुरानी पैंशन बहाली संघ, व अन्य संगठन धरने पर मौजूद रहे। अवसर पर उर्वशी,ऊषा, निर्मला,कमला,ममता,अवतार,हरप्रताप, मनोज पांचाल,नीरज, प्रवीण कुमार, कर्मवीर,कर्म सिंह,नरेन्द्र आदि जिला के सभी पीटीआई व डीपीई उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?