न्यूज डेक्स संवाददाता
पानीपत,31 अगस्त। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित हरियाणा में भाजपा के कई मंत्री,सांसद,विधायक व पूर्व मंत्रियों सहित संगठन के बड़े नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। आज पूर्व कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अपने फेसबुक पेज पर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सांझा की है। इसी के साथ उन्होंने अपने आप को होम क्वंवारटीन कर लिया है।
पूर्व मंत्री ने विशेष रुप से यह भी अपील की है कि पिछले दिनों में उनके संपर्क में आए तमाम लोग अपना ध्यान रखें और टेस्ट कराएं। उन्होंने यह भी लिखा है कि बरौदा उपचुनाव को लेकर वह पिछले कई दिनों से इस विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय थे और इस दौरान उनके संपर्क में जो भी लोग आए हैं, वह भी अपना टेस्ट करा लें।