Home haryana रानी तालाब पर फहराया 100 फुट ऊंचा तिरंगा

रानी तालाब पर फहराया 100 फुट ऊंचा तिरंगा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।देश की आज़ादी में असंख्य वीरों की शहादत को याद करते हुए व सैनिकों के सम्मान में शनिवार को जींद में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा में किसान, आमजन, महिलाएं, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित हर वर्ग से लोग पहुंचे। यात्रा में सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक, हांसी विधायक विनोद भ्याणा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर सहित कार्यकर्ता और आमजन इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। ऐतिहासिक जयंती देवी मंदिर से यह यात्रा शुरू हुई और बाजार से होते हुए रानी तालाब पर संपन्न हुई जहां 100 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।-सामाजिक संगठनों ने किया यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत-विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा शहर में जहां से भी निकली वहीं सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया और अभिनंदन किया। सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी देश की आन-बान और शान पर खतरा आया है तो भारत माता के लिए कुर्बानी देने वालों में हरियाणा प्रदेश के जवान कभी पीछे नहीं रहे हैं।

हांसी के विधायक विनोद भ्याणा ने कहा कि प्रदेशभर में देश के शहीदों और सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। आज हम अपने घरों में सुरक्षित हैं तो हमारे देश के वीर जवानों की बदौलत हैं।  -जनता ने जता दिया उनके लिए तिरंगे का सम्मान सबसे पहले : मिड्ढा-विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि आज तिरंगा यात्रा में जिस प्रकार से जींद की जनता ने ऐतिहासिक बनाने का काम किया है उसके लिए जींद की जनता बधाई की पात्र है। आज जींद की जनता ने दिखा दिया है कि उनके लिए देश की आन-बान और शान तथा तिरंगे का सम्मान सबसे पहले हैं। यह देश हमारा है और इस देश के लिए अपने सपने, अपने घर परिवार को दांव पर लगाने वाले हर उस ज्ञान और अज्ञात भारतीय नागरिक की शहादत को हमें भूलना नहीं है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा एक आगाज है ताकि हमारे युवा शहीदों के प्रति अपनी सोच को बदलें और उनके प्रति मन में सम्मान की भावना लाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महज एक राजनीतिक संगठन नहीं है बल्कि देश को समर्पित संगठन है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर ने कहा कि भाजपा अपने देश के प्रति समर्पित होकर, देश के विकास, यहां रहने वाले लोगों के उत्थान, यहां की सामाजिक परंपराओं को सहेजने में विश्वास रखती है। इसलिए आज हम सब अपने देश की आन-बान शान को बढ़ाने में अपना सबकुछ, अपना जीवन न्यौछावर करने वाले शहीदों के सम्मान में एकत्रित हुए हैं और इस भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है।  

-तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत-विधायक के निजी सचिव मोहित शर्मा ने बताया कि यात्रा को लेकर जींद के लोगों में भारी उत्साह था। जयंती देवी मंदिर से यात्रा शुरू हुई तो सामाजिक संगठनों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुतत किए। जिसमें छात्र भी पीछे नहीं रहे। प्रत्येक ट्रैक्टरों पर तिरंगे झंडे लगाए गए और भारत माता की जयकारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तथा बाइकों पर तिरंगे झंडे लगाए हुए थे वहीं महिलाओं की भागीदारी भी इस यात्रा में कम नहीं थी। यात्रा के आगे चल रहा बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा को व्यवस्थित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेवारी निभाई।ये रहे मौजूदइस मौके पर पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, जवाहर सैनी, सज्जन गर्ग, देसराज अरोड़ा, जसमेर रजाना, डा. राज सैनी, बलकार डाहौला, डा. ओपी पहल, कर्मबीर सैनी, मनीष उर्फ बबलू गोयल, पुष्पा तायल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?