Home haryana जजपा में युवाओं की टीम लगातार हो रही मजबूत : डा. खैहरा

जजपा में युवाओं की टीम लगातार हो रही मजबूत : डा. खैहरा

by ND HINDUSTAN
0 comment

जजपा के नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा है कि जजपा की युवा टीम में नए-नए चेहरे सामने आ रहे हैं। इससे जननायक पार्टी में युवाओं की फौज तैयार हो रही है। वे सोमवार को सर्किट हाऊस में युवा जजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान युवा जजपा के नवनियुक्त युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू त्यौडा, प्रदेश महासचिव अमन बडतौली व प्रदेश सचिव राहुल बचगावा का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर जजपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। 

जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी में एक के बाद एक प्रदेश राजनीति के बडे चेहरे जुड़ रहे हैं। इससे पार्टी को मजबूती मिल रही है। खुशी की बात है कि प्रदेश युवा पदाधिकारियों में कुरुक्षेत्र के तीन चेहरों को शामिल किया गया है। उन्होने कहा कि जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर समस्याओं को उठाकर आमजन का भला करने का कार्य कर रहे हैं। डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश में खूब विकास हो रहा है। प्रदेश की जनता भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से खुश है।

उन्होंने कहा कि जजपा में युवाओं की फौज शामिल हो रही है। प्रदेश कमेटी द्वारा पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही है। जल्द ही कुरुक्षेत्र जिला की कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को युवा उपमुख्यमंत्री का फायदा मिल रहा है। प्रदेश में युवाओं का जिस गति से भला हो रहा है युवाओं को इतना फायदा पहले कभी नही मिला। खैहरा ने कहा कि पहली ऐसी सरकार है जिसने युवाओं के बारे में इतना सोचा कि प्राईवेट सेक्टर की नौकरियों में भी 75 प्रतिशत तक का आरक्षण दिया गया हो। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा व प्रदेश से बेरोजगारी कम होगी। इस मौके पर  जोगध्यान लाडवा, सुनील राणा, जगबीर मोहड़ी, धीरज नैन, सतीश मडाडो, धर्मपाल बाजीगर, हरबक्श कठवा, नीरज मटू, रविकांत सैनी, रिंकू कठवा सहित अन्य युवा नेता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?