Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र में पूर्वांचल समाज की धर्मशाला के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे मांग : राजकुमार सैनी

कुरुक्षेत्र में पूर्वांचल समाज की धर्मशाला के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे मांग : राजकुमार सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ कुरुक्षेत्र की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी व प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सुजीत कैमरी का हुआ जोरदार स्वागत

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ कुरुक्षेत्र की बैठक स्थानीय लोकनिर्माण विभाग विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता  प्रकोष्ठ जिला संयोजक उमाशंकर ने की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी व पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुजीत कैमरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पहुंचने पर पूर्वांचल प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी व पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुजीत कैमरी का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बैठक की शुरुआत भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलित कर की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि पूर्वांचल समाज भाजपा का अहम अंग है। समाज के हितों को लेकर भाजपा सदैव सजग रहेगी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में पूर्वांचल समाज की धर्मशाला की मांग को मुख्यमंत्री से बात करके पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल समाज को राजनीतिक रूप से भागीदारी करने का काम भी भाजपा करेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए  पूर्वांचल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सुजीत कैमरी ने कहा कि आज पूर्वांचल समाज को एकजुट होकर राजनीतिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। भाजपा ने पूर्वांचल समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत होने का अवसर प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा पूर्वांचल समाज को जिस प्रकार से महत्व दिया गया है, उससे समाज का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसका संकेत पार्टी द्वारा प्रदेश भर में आयोजित की गई तिरंगा यात्रा में पूर्वांचल समाज के लोगों की भागीदारी से मिला है।

उन्होंने सभी जिलों में तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पूर्वांचल समाज व प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में लगातार मजबूत हो रही है। प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने के लिए हमें अभी से जुट जाना होगा। इसके लिए हमें सरकार व पार्टी की नीतियों का जनता के बीच जाकर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना होगा।

बैठक को जिला प्रभारी मधु शुक्ला, प्रदेश सह संयोजक संजय ठेकेदार, प्रदेश मीडिया प्रमुख सुनील राय, प्रदेश सदस्यता प्रमुख चंदन मिश्रा, करनाल जिला प्रभारी राजीव राय, प्रदेश कार्यसमिति उमेश साहनी, पंचकुला जिला प्रभारी अवधेश व जिला रोहतक प्रभारी विकल कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उदय राज, नन्द किशोर प्रसाद, रणजीत पासवान, उदय कुमार,  प्रदीप कुमार, राजीव रंजन, पेचू राय, सुभाष झा, राजेन्द्र महतो, अनिल पासवान, शैलेश कुमार, रिंकू शाक्य, लाल बहादुर, अमरीक सिंह, रीना सिंह, मीना देवी, सरस्वती देवी, राम पवित्र दस, मनोज कुमार, राजेश चौधरी व राकेश शर्मा सहित पूर्वांचल समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?