Home Kurukshetra News किस्से और सफर आरएसएस का…यूट्यूब चैनल पर एक सीरीज लांच

किस्से और सफर आरएसएस का…यूट्यूब चैनल पर एक सीरीज लांच

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर प्रणय ग्रुप की और से उनके यूट्यूब चैनल पर एक सीरीज लॉन्च की गयी है। इसका नाम “क़िस्से और सफ़र आरएसएस का” है। यह सीरीज हर दिन एक भाग यूट्यूब चैनल पर प्रसारित करेगी “क़िस्से और सफ़र आरएसएस का” नाम की यह सीरीज माणिकचंद्र वाजपेयी और श्रीधर पराडकर द्वारा लिखित  “ज्योति जला निज प्राण की” पर आधारित है। प्रणय ग्रुप के डायरेक्टर “संजीव राणा” ने बताया की प्रणय ग्रुप समाज निर्माण में और देश के अलग अलग रंगो, नायको और अन्य कई विषयों पर अपने डिजिटल चैनल पर कंटेंट बनाता रहा है और इसी उदेश्य से देश की आज़ादी के इतिहास के इस संघ के संघर्ष और कार्य को इस सीरीज के माध्यम से बताएगा जो कि इस पुस्तक में लिखित और वर्णित बातों पर आधारित है के किस प्रकार आरएसएस ने विभाजन के समय देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

संजीव राणा ने आगे बताया भारतीय होने के नाते हम सभी को अपने नेताओं का, पूर्वजों का इतिहास जानना चाहिए और हमारी कोशिश यह है कि हम लोगो को अपने देश के ऐसे ही शानदार इतिहास, हर धर्म, संस्कृति और विरासत से रूबरू कराते रहे। इस सीरीज को दिखाना एक संघ के इतिहास से रूबरू करवाने की कोशिश है और यूट्यूब के अलावा इसे अन्य सोशल साइटस पर इस सीरीज को देखा जा सकता है। “क़िस्से और सफ़र आरएसएस का” निर्माण संजीव राणा ने किया है और वौइस् ओवर पंकज शर्मा पम्मु ने अपनी आवाज़ दी है। हर दिन इस सीरीज का नया भाग प्रणय ग्रुप के यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल साइट्स पर दिखाया जाएगा। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?