Home haryana थाना सदर सफीदों की एसपीओ ने किया सुसाइड,भाई को भेजी थी आडियो क्लिप,पुलिस को सुसाइड नोट मिला

थाना सदर सफीदों की एसपीओ ने किया सुसाइड,भाई को भेजी थी आडियो क्लिप,पुलिस को सुसाइड नोट मिला

by ND HINDUSTAN
0 comment

जहरीला पदार्थ खाकर महिला एसपीओ ने की जीवनलीला समाप्त


मृतका एसपीओ पूनम के पास मिला सुसाइड नोट


डिप्टी हैडक्वार्टर पुष्पा खत्री मौके पर पहुंची, एफएसएल टीम ने किया मुआयना

मृतका महिला के परिवार ने लगाए प्रताडना के आरोप

 
न्यूज डेक्स संवाददाता

सफीदों। सफीदों के सदर थाना में तैनात महिला एसपीओ द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का दर्दनाक मामला सामने आया है। मृत्तल महिला की पहचान सफीदों उपमंडल के गांव खातला की पूनम के रूप में हुई है। पूनम को गंभीर हालात में सफीदों के नागरिक हस्पताल में लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह व सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। वही डिप्टी हेडक्वार्टर डीएसपी पुष्पा खत्री भी नागरिक अस्पताल पहुंची। मामले की तह तक जाने के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सिटी सदर थाना सफीदों में तैनात एसपीओ पूनम हर रोज की भांति उपमंडल के गांव खातला स्थित अपने घर से थाने के लिए स्कूटी पर निकली थी। सफीदों-साहनपुर मार्ग पर रास्ते में उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर के प्रभाव के कारण पूनम मौके पर ही स्कूटी सहित लुढ़क गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पूनम के परिवार के लोगों को दी। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीरावस्था में उसे गाड़ी में सफीदों के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पुलिस को जैसे ही मिली, डिप्टी हेडक्वार्टर डीएसपी पुष्पा खत्री मौके पर पहुंची। शव का मुआयना करने के दौरान पुलिस को पूनम के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया। उसके उपरांत पुष्पा खत्री एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और वहां का मुआयना किया। वहीं एफएसएल टीम ने वहां से भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए। समाचार लिखे जाने तक दोनों और के पक्ष नागरिक हस्पताल में जुटे हुए थे तथा पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही थी। बता दें कि पूनम पिछले 5 साल से सदर थाना सफीदों में बतौर एसपीओ तैनात थी। सोनीपत जिला के गांव बनवासा की रहने वाली है पूनम की शादी वर्ष 2007 में गांव खातला के सुखजिंद्र के साथ हुई थी। 

मृतका एसपीओ पूनम के पास मिला सुसाईड नोट 
मृत्तका एसपीओ पूनम के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस सुसाइड नोट में उसने अपनी मृत्यु के पीछे अपनी ससुराल के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि मेरी मौत के लिए रामफल, नरेंद्र, मनोज, रानी, कांता व सुखजिंद्र जिम्मेदार हैं। इन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और मेरे बेटे यश को इन दुष्टों की छाया से भी दूर रखा जाए। 

क्या कहती है डिप्टी हैडक्वार्टर पुष्पा खत्री
इस मामले में डिप्टी हैडक्वार्टर पुष्पा खत्री ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एसपीओ पूनम ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। पूनम के मायकें वालो ने शिकायत दी है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है। वहीं एक आडियो क्लिप भी बरामद हुई है। यह आडियों क्लिप पूनम ने अपने भाई को भेजी थी। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?