Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम के पास खाली जमीन पर हॉकी एस्टोट्रफ बनाने के लिए सीएम से मिलेंगे विधायक

कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम के पास खाली जमीन पर हॉकी एस्टोट्रफ बनाने के लिए सीएम से मिलेंगे विधायक

by ND HINDUSTAN
0 comment

ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड और कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी मिले विधायक सुभाष सुधा से

ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड भी विधायक सुभाष सुधा के साथ मिलेंगे सीएम से

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम के सदस्य ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड ने देश को कांस्य पदक जीताने मे अहम भूमिका अदा की है। इस खिलाडी ने द्रोणाचार्य स्टेडियम में अभ्यास करके ओलम्पिक तक का सफर तय किया है। इस खेल प्रागंण से कई ओर राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी तैयार किए जा सकते है, इसलिए जिस स्टेडियम में ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड ने अभ्यास किया, उसी खेल प्रागंण में हॉकी एस्टोट्रफ लगाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलेंगे। विधायक सुभाष सुधा वीरवार को देर सायं सेक्टर 7 आवास कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड अपने कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों के साथ विधायक सुभाष सुधा से मिले।

इस दौरान ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड ने कुरुक्षेत्र पहुंचने पर भव्य स्वागत और मान-सम्मान देने पर आभार व्यक्त किया और अपनी तथा तमाम खिलाडियों की तरफ से एक मांग भी रखी कि सरकार के माध्यम से द्रोणाचार्य स्टेडियम के पास खाली पडी जमीन पर हॉकी एस्टोट्रफ लगाया जाए। इस एस्टोट्रफ लगने से युवा खिलाडियों को तैयार किया जा सकता है। उन्होंने विधायक के समक्ष यह प्रस्ताव भी रखा कि सरकार पदक जीतने वाले खिलाडियों के मैदान को अत्याधिक सुविधाओं से लैस कर रही है। इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर इस खेल प्रागंण में भी एस्टोट्रफ लगाया जाए।  विधायक ने कहा कि ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड को साथ लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलेंगे और मुख्यमंत्री का कुरुक्षेत्र के खिलाडी ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड को मान-सम्मान देने पर आभार भी व्यक्त करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष द्रोणाचार्य स्टेडियम के साथ पडी खाली पडी जमीन पर हॉकी एस्टोट्रफ लगाने की सिफारिश करेंगे क्योंकि द्रोणाचार्य स्टेडियम के पास हॉकी एस्टोट्रफ लगाने का प्रस्ताव पिछले काफी समय से सरकार के पास विचाराधीन है और खेल विभाग हरियाणा की तरफ से हुडा को द्रोणाचार्य स्टेडियम के पास लगती जमीन को ट्रांस्फर करने के लिए पत्र लिखा हुआ है। इसलिए इस खाली पडी जमीन पर हॉकी एस्टोट्रफ लगाकर ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड की मांग को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी मनीष राणा लक्की, नरेन्द्र कुमार काला सहित अन्य खिलाडी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?