Home haryana दो बहनों का इकलौता भाई विकास कह कर गया था बहन के घर जा रहा हूं,मगर अलसुबह घर के सामने शव पड़ा मिला

दो बहनों का इकलौता भाई विकास कह कर गया था बहन के घर जा रहा हूं,मगर अलसुबह घर के सामने शव पड़ा मिला

by ND HINDUSTAN
0 comment

पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का माला दर्ज कर जांच की शुरु

स्वजनों ने बताया कि रात करीब तीन बजे उसके जीजा का फोन आया था कि विकास को अपने आसपास देख लो

परिजनों ने कहा इसलिए उन्हें शक है कि जीजा ने ही विकास की हत्या की है

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद। बख्ता खेड़ा गांव का युवक गुरुवार को घर से यह कहकर निकला था कि बहन के घर जा रहा है। शुक्रवार अलसुबह उसका शव घर के सामने पड़ा मिला। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को जींद के सामान्य अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।बख्ता खेड़ा गांव का 28 वर्षीय विकास अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं। एक बहन की कंडेला गांव में शादी कर रखी है।

गुरुवार सायं को वह घर से यह कहकर निकला था कि बहन के घर कंडेला जा रहा है। रात नौ बजे बहन के घर पहुंचने के बाद विकास की स्वजनों से बात भी हुई थी। अलसुबह विकास का शव घर के बाहर गली में पड़ा मिला। बेटे का शव देखकर घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में भी युवक की हत्या पर मातम का माहौल रहा। विकास शादीशुदा था और उसके एक बेटा व एक बेटी है। वह खेतीबाड़ी करता था। स्वजनों ने बताया कि रात करीब तीन बजे उसके जीजा का फोन आया था कि विकास को अपने आसपास देख लो। इसलिए उन्हें शक है कि जीजा ने ही विकास की हत्या की है।

स्वजन सुबह विकास के शव को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। स्वजनों ने आरोप लगाया कि विकास की हत्या की गई है। शरीर पर चोट के निशान हैं। विकास के पैर व कमर में चोट के निशान थे, जिसको देखकर लग रहा है कि पीटकर हत्या की गई है। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि स्वजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?