Home haryana ओणम के त्योहार के तुरंत बाद केरल जैसे राज्यों में कोविड मामलों में वृद्धि के संकेत पर नीति आयोग ने हरियाणा को किया सचेत

ओणम के त्योहार के तुरंत बाद केरल जैसे राज्यों में कोविड मामलों में वृद्धि के संकेत पर नीति आयोग ने हरियाणा को किया सचेत

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। ओणम के त्योहार के तुरंत बाद, केरल जैसे राज्यों में कोविड मामलों में अचानक वृद्धि के संकेत पर नीति आयोग ने प्रदेश के लोगों को सचेत किया है तथा सुझाव दिया है कि आने वाले त्योहारी मौसम को देखते हुए वे समारोहों को अपने घरों के अंदर ही प्रतिबंधित करें क्योंकि ऐसे मामालों में कोविड के मामले अचानक एकाएक बढ सकतें हैं यदि कोविड उचित व्यवहार की पालना न की जाये।

यह जानकारी भारत सरकार के नीति आयोग के सदस्य, डॉ विनोद के पॉल की अध्यक्षता में आयोजित हुई कोविड-19 की समीक्षा बैठक के दौरान सामने आई। उन्होंने कहा है कि केरल, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अचानक वृद्धि देखने को मिली और वैश्विक स्तर पर संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों में लोग आत्मसंतुष्ट हुए हैं। इस प्रकार, कोविड उचित व्यवहार का पालन करना ही कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने तथा अनुमानित तीसरी लहर को रोकने का एक मात्र रास्ता है।

उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों जैसे जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, दशहरा और दिवाली के दौरान लोगों को मौज-मस्ती में शामिल नहीं होना चाहिए और वायरस के फैलने को रोकने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। इस बीच, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुझाव दिया कि कोविड -19 की दूसरी लहर के पीक अवधि को मान कर आने वाली संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए यह आवश्यक है बैडस, वेंटिलेटर, दवाओं, ऑक्सीजन इत्यादि की उपलब्धता का आकलन किया जाये।

उसके बाद, त्योहारी सीजन से तीन सप्ताह पहले राज्य में पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि करने की आवश्यकता है यहां तक कि राज्यों के अत्यंत दूरदराज के क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया जाए। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि दस कार्य के लिए एक व्यापक योजना तैयार की जाये और इसका प्रभावी कार्यान्वयन सूक्ष्म स्तर पर हो ताकि संभावित तीसरी लहर को रोका जा सके।


उन्हें बताया गया कि हरियाणा में अब तक कोविड वैक्सीन की 1.59 करोड़ (1,59,25,647) टीके लगाये गये हैं, जिनमें से 1.19 करोड़ (1,19,65,009) पहली खुराक हैं और 39.60 लाख (39,60,638) दूसरी खुराक की हैं। उन्होंने इस पर राज्य मे चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान की गति की सराहना की। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, जो वर्तमान में पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं, ने वीडियो कॉल के माध्यम से डॉ विनोद के पॉल से बात की और कोविड संभावित तीसरी लहर को रोकने की तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक में ऑक्सीजन की उपलब्धता के संबंध में यह बात सामने आई कि पीएसए प्लांट स्थापित करने के लिए देश को तीन जोनों- रेड जोन, येलो जोन और ग्रीन जोन में बांटा गया है और हरियाणा को ग्रीन जोन में रखा गया है। हरियाणा सरकार द्वारां पीएसए प्लांट स्थापित करने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए डॉ. पॉल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 40 प्लांटों में से 38 पीएसए प्लांटों में आक्सीजन की आपूर्ति गई है तथा 26 ऐसे प्लांट पूर्णत: संचालित हैं।


स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने डॉ. पॉल को संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए प्रदेश द्वारा की जा रही तैयारियों से अवगत कराया। बैठक में मुख्य सचिव विजय वर्धन भी डॉ. पॉल के साथ वीडियो कांफ्रेस से जुडे। इस अवसर पर वन एवं वन्य जीव विभाग की प्रधानसचिव, डॉ जी अनुपमा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना ,जनसंर्पक एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के मिशन निदेशक प्रभजोत सिंह, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ वीना सिंह और जिलों सिविल सर्जन भी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?