Home haryana आईएचईएस हरियाणवी छात्रों को बताएगा विदेश में पढाई करने का तरीका

आईएचईएस हरियाणवी छात्रों को बताएगा विदेश में पढाई करने का तरीका

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। भारत से बहार रहने वाले हरियाणा के लोगों ने भारत से बहार जाकर पढाई और नौकरी करने के इच्छुक हरियाणवी लोगों के लिए इंटरनेशनल हरियाणा एजुकेशन सोसाइटी (आईएचईएस) का गठन किया गया है। इस संस्था की मुहीम को आगामी टीचर्स डे के दिन मुख्यमंत्री मनोहरलाल विधिवत रूप से शुरू करेंगे। इस मुहीम को इंटरनेशनल हरियाणा एजुकेशन सोसाइटी ने शुरू किया है। संस्था के संस्थापक रोहित अहलावत ने बताया की हरियाणा पंजाब से हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग अमरीका ब्रिटैन और यूरोप के देशों में शिक्षा, रोजगार के लिए जाते हैं, इन देशो के जानकर जुड़कर छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। इंटरनेशनल हरियाणा एजुकेशन सोसाइटी के सेमिनार में छात्रों को विदेश जाने में आने वाली परेशानी को देखते हुए फ़िलहाल पढाई से सम्बंधित जानकारी इन देशो में रह रहे जानकर देंगे।  जिसमे, संस्था का उदेश्य ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के बच्चों को बहार जाकर पढाई के लिए इंग्लिश पढ़ना, बोलना, लिखना और व्यक्तित्व विकास (Personality Development) से जुडी बातों के बारे में बताया जायेगा। 

रोहित अहलावत ने बताया की इंटरनेशनल हरियाणा एजुकेशन सोसाइटी छात्रों को विदेश में पढाई और रोजगार पाने से जुडी हर बात की जानकरी देंगे। ये जो ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू करने जा रहे हैं जिसकी शुरूआत पांच सितम्बर को मुख्यमंत्री करने जा रहे हैं, ये कोर्स सभी छात्रों  निशुल्क रहने वाला है। रोहित अहलावत का कहना है की जो लोग इस ट्रेनिंग का हिस्सा बन कर छात्रों का मार्गदर्शन करना चाहते हैं, उनका भी स्वागत है वो इस मुहीम से जुड़ सकते हैं।  इस ट्रेनिंग में रोहित अहलावत के अलावा अमेरिका से डाक्टर राजवीर दहिया और इंग्लैंड से प्रोफ़ेसर डाक्टर किरण गुलिया और डॉक्टर पवन बुधवार होंगे। आपको बता दें की संस्था के संस्थापक रोहित अहलावत पिछले कई वर्षों से इंग्लैंड में रह कर अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हैं, दूसरे वक्ता वीरेंदर शर्मा इंग्लैंड में पांच बार के मेंबर पार्लियामेंट हैं, वो पंजाब से सम्बन्ध रखते हैं साथ ही डाक्टर राजबीर दहिया कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।  इसके अलावा डॉ पवन बुधवर एस्टोन बिजनेस स्कूल, बर्मिंघम में से जुड़े हैं। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?