न्यूज डेक्स संवाददाता
पंचकूला। पंजाब के राज्यपाल व यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने आज श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेक, पूजा अर्चना की व महामाई का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव जेएम बालामुरुगन भी उनके साथ उपस्थित थे।
बनवारीलाल पुरोहित के माता मनसा देवी मंदिर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से कालका के एस डी एम राकेश संधू व माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ यतेंद्र सेन गुप्ता ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति व काली माता मंदिर कालका के सचिव पृथ्वीराज भी उपस्थित थे ।