Home haryana अंग्रेजी विषय के अध्यापकों की कमी को लेकर पेगा के सरकारी स्कूल पर ग्रामीणों ने की तालाबंदी

अंग्रेजी विषय के अध्यापकों की कमी को लेकर पेगा के सरकारी स्कूल पर ग्रामीणों ने की तालाबंदी

by ND HINDUSTAN
0 comment

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पहुंचने तक एसएचओ अलेवा के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने खोला ताला

न्यूज डेक्स संवाददाता

अलेवा। पेगां गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में काफी समय से पीजीटी अंग्रेजी विषय के दो अध्यापकों के खाली पदों से आक्रोशित गांव के लोगों ने सर छोटूराम सेवा समिति के प्रधान राजेश पेगां के नेतृत्व में शुक्रवार को स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। स्कूल पर तालाबंदी की सूचना मिलते ही अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह मौके पर पहुंचे और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पहुंचने तक स्कूल के मुख्य गेट पर लगे ताले को खोलने की बात कही।

ग्रामीणों ने एसएचओ अलेवा के आश्वासन के बाद स्कूल के मुख्य गेट पर करीब आधे घंटे से लगे ताले को खोल दिया। ताला खुलने के बाद उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता शर्मा तथा खंड शिक्षा अधिकारी नगूरां सुरेश जोजवान ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को 30 सितंबर तक अध्यापक लगाने की कोशिश तथा बदली पोर्टल न खुलने पर शिकायत को पंचकूला स्थित शिक्षा विभाग के निदेशक को भेजने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि अगर शिक्षा विभाग 30 सितबंर तक स्कूल में अंग्रेजी विषय के अध्यापकों को न लगा पाया तो फिर दुबारा से ग्रामीण कठोर कदम उठाने पर मजबूर होगें। सर छोटूराम सेवा समिति पेगां के प्रधान राजेश तथा अन्य ग्रामीणों ने उप जिला शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी को बताया कि गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में काफी समय से पीजीटी अंग्रेजी विषय के दो अध्यापकों की कमी है। जबकि गांव के स्कूल में पढने वाले बच्चों की संख्या 400 के आसपास है।

स्कूल में अध्यापकों की कमी को लेकर एक पत्र स्कूल मुखिया की तरफ से शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा जा चुका है, लेकिन उसके बाद भी स्कूल में किसी अध्यापक को नहीं लगाया गया है। मामले को लेकर ग्रामीण शिक्षा विभाग के उच्चधिकारियों को भी मिल चुके हैं, लेकिन फिर भी विभाग ने अध्यापकों की कमी को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अध्यापकों की कमी के चलते बच्चों की पढाई बाधित हो रही है।

मजबूरीवश गांव के लोगों ने स्कूल के गेट पर तालाबंदी जैसे कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी नगूरां सुरेश जोजवान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग ने स्कूलों में रिक्त पदों को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली है। शायद इसी महीने बदली पोर्टल खुल जाए और सभी स्कूलों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां हो जाएं। 30 सितबंर तक पेगां के स्कूल में अंग्रेजी विषय के अध्यापकों को लगाने की कोशिश की जाएगी। फिर भी कोई प्रबंध हो पाया तो गांव के लोगों की शिकायत को पंचकूला स्थित शिक्षा विभाग के निदेशक को भेजने का काम किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?