Home haryana कुवि के वाणिज्य विभाग में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर

कुवि के वाणिज्य विभाग में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुवि के कॉमर्स विभाग से एमकॉम के बाद विद्यार्थियों के पास कॅरियर बनाने के असीमित अवसर 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। वाणिज्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के वाणिज्य विभाग में दाखिले के लिए 16 सितम्बर तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. तेजेंद्र शर्मा ने बताया कि वाणिज्य विभाग विश्वविद्यालय का प्राचीन विभाग है यह 1971 में स्थापित हुआ और इन 50 वर्षों के सफर में विभाग से कई प्रतिष्ठित हस्तियों का जन्म हुआ।

उन्होंने बताया एमकॉम के बाद विद्यार्थियों के पास असीमित अवसर हैं। अकाउंटिंग, टैक्सेशन, फाइनेंस, रिसर्च, एच आर, इंश्योरेंस, बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के सुअवसर प्राप्त कर सकते हैं। वाणिज्य का ना केवल डिग्री हेतु अपितु व्यवस्थित जीवन के लिए भी अत्यधिक महत्व है। उन्होंने बताया कि कामर्स विभाग में विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय व कम्प्यूटर लैब की सुविधा उपलब्ध है। कामर्स विभाग से उर्त्तीण छात्र देश ही नहीं अपितु विदेशों के विभिन्न संस्थानों और विभागों में कार्यरत है।

उन्होंने बताया कि कामर्स विभाग के पूर्व छात्र कुलपति, कुलसचिव, आईएएस, आईपीएस व अन्य सर्वोच्च पदों पर आसीन रह चुके हैं। वर्तमान में भी कुछ छात्र उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं। लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार के वाणिज्य विभाग में ऑनलाइन दाखिले की आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो चुकी है तथा विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कामर्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी एमकाम की 130 सीटों में दाखिले के लिए 16 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार विद्यार्थियों की दाखिला सम्बंधी जानकारी के लिए ऑनलाइन हेल्पडेस्क भी गठित किया गया है। कुवि के लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि विद्यार्थी कामर्स विभाग में एमकॉम की सीटों में दाखिले के लिए 16 सितम्बर रात्रि 23ः59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन एडमिशन से सम्बन्धित जानकारी के लिए विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाईट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?