क्युमोलेटिव पाजिटिव रेट 7.28 प्रतिशत किया गया दर्ज-डीसी
न्यूज डेक्स संवाददाता
पंचकूला। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि पंचकूला में कोरोना के मामलो में काफी गिरावट दर्ज हुई है। आज जिले में कोरोना के केसों का ग्राफ दूसरे दिन भी जीरो दर्ज हुआ है। कोरोना रिकवरी रेट 98.72 प्रतिशत दर्ज हुआ है। इसके साथ ही क्युमोलेटिव पाजिटिव रेट 7.28 प्रतिशत दर्ज किया गया।
उपायुक्त ने आमजन से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण से सतर्क रहते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 नियमों की सख्ती से पालना करें, बचाव के उपायों को अपनाएं तथा घबराएं नहीं। स्वयं और अपने परिजनों तथा अन्य लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत बाहर जाते समय सही तरीके से मास्क अवश्य पहनें और दिन में कई बार साबुन व सेनेटाइजर से हाथों को अच्छी प्रकार से धोएं तथा छींकते व खांसते समय नाक व मुंह ढकें।
इसके अलावा, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा हाथ मिलाने की जगह नमस्कार करें।उन्होंने कहा कि अगर आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ है तो घबराएं नहीं, तुरंत सरकारी चिकित्सालय जाकर अपना इलाज करवाएं। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार की हिदायतों का गंभीरता से पालना करें।