गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद,सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा ने लिया सांध्यकालीन आरती में भाग
अब ब्रहमसरोवर की तर्ज पर सन्निहित सरोवर पर भी होगी आरती
श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा के प्रयासों से शुरु हुई सन्निहित सरोवर पर आरती
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा की तरफ से सन्निहित सरोवर के पावन तट पर वामन द्वादशी मेले के पर्व पर अब ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर रोजाना सांध्यकालीन आरती के आयोजन का आगाज हुआ है। इस रिवायत के साक्षी गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा सहित शहर के गणमान्य लोग बने। 25 सालों के बाद सन्निहित सरोवर पर जहां वामन द्वादशी मेले का आगाज हुआ, वहीं श्री ब्राहमण एवं तीर्थोद्घार सभा की तरफ से सांध्यकालीन आरती को भी शुरु किया गया है।
इस सांध्यकालीन आरती के पहले दिन वीरवार को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय बसीन, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, श्री ब्रहामण एवं तीर्थोद्घार सभा के सरंक्षक जय नारायण शर्मा, प्रधान पवन शास्त्री, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, करनाल नगर निगम की मेयर रेणू बाला गुप्ता, केडीबी केडीबी सदस्य विजय नरुला, उपेन्द्र सिंघल, राजेश शांडिल्य, हंसराज सिंगला, महेन्द्र सिंगला, राजेन्द्र चौपड़ा ने मंत्रोच्चारण के बीच सन्निहित सरोवर की आरती की है। अब इस आरती को कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के आचार्य नरेश कौशिक और उनके शिष्य रोजाना करेंगे।