Home Kurukshetra News खेल और खिलाड़ियों की बेहतरी के लिये कार्य कर रही भाजपा सरकारःडीडी

खेल और खिलाड़ियों की बेहतरी के लिये कार्य कर रही भाजपा सरकारःडीडी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,7 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों की बेहतरी के लिये कार्य कर रही है। डीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा राज में युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हे राष्ट्र प्रेम की भावना से जोड़ा जा रहा है। भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने आज हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डा. अनिल जैन को ऑल इंडिया टैनिस एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाये जाने का स्वागत किया।

डीडी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार स्पोर्टस अथारिटी ऑफ इंडिया के साथ मिलकर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिये खेल नीतियां बनाकर कार्य कर रही है। पूर्व भाजपा प्रत्याशी जय भगवान शर्मा ने दिल्ली में भाजपा के हरियाणा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डा. अनिल जैन से मुलाकात की। उन्होने जैन को  ऑल इंडिया टैनिस एकेडमी का अध्यक्ष बनाये जाने पर जैन को  बधाइयां दी और कुरुक्षेत्र के मौजूदा राजनैतिक हालातों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि जैन के कुशल नेतृत्व की बदौलत भाजपा को  हरियाणा में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में सफलता प्राप्त हुई है। शर्मा ने कहा कि खिलाड़यों को डा. जैन के कुशल नेतृत्व का लाभ मिलेगा । जय भगवान शर्मा ने कहा कि हरियाणा में सरकार प्रदेश की भलाई और जनता के कल्याण के लिये कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा तरक्की और विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?