Home haryana 13 दिन में कलाम आश्रम से दो किशोरी फिर हुई बरामद,एक मिली, दूसरी का अतापता नहीं

13 दिन में कलाम आश्रम से दो किशोरी फिर हुई बरामद,एक मिली, दूसरी का अतापता नहीं

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।गोहाना रोड डीसी कालोनी स्थित बाल कलाम आश्रम से 13 दिन में दूसरी बार रविवार रात को दो किशोरी स्टाफ को कमरे में बंद कर पिछली दीवार फांदकर फरार हो गई। जिस समय किशोरी फरार हुई, उसी समय स्टाफ का एक सदस्य खाना लेने के लिए बाहर गया था। दोनों किशोरी पहले से ही भागने की फिराक में थी। उसके जाते ही दोनों ने स्टाफ को अंदर बंद कर गेट की बाहर से कुंडी लगा दी दी और पिछली तरफ जाकर दस फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गई। जैसे ही इसका पता स्टाफ को लगा तो उन्होंने अंदर से बाहर खड़े सिक्योरिटी गार्ड को फोन किया और कुंडी को खुलवाया। आसपास दोनों किशोरी की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह जुलानी गांव से सूचना मिली कि एक किशोरी गांव में आई हुई है।

सूचना पाकर आश्रम व सीडब्ल्यूसी की टीम मौके पर पहुंची और किशोरी को वापस लेकर आई। किशोरी से पहले जाने से मना किया, लेकिन टीम उसे ले आई। उसके बयान कराए गए। किशोरी जुलानी गांव में रहने की जिद्द पर अड़ी थी। फिलहाल किशोरी को वापस उसके राज्य असम में भेजने के लिए संपर्क किया गया है। आर्डर मिलने के बाद उसे आसाम छोड़ा जाएगा। वहीं दूसरी किशोरी का अब तक सुराग नहीं लगा है। वह सफीदों की रहने वाली है और 19 सितंबर को जींद बस स्टैंड से बरामद हुई थी। उसके बाद उसे बाल कलाम आश्रम में छोड़ा गया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

-13 सितंबर को भी हुई थी फरार-असम की रहने वाली किशोरी पहले भी 13 सितंबर को एक अन्य किशोरी के साथ दीवार फांदकर फरार हो गई थी। उसे हांसी से बरामद किया गया था। दूसरी लड़की को जींद बस स्टैंड से बरामद किया गया था।

-किशोरी को भेजा जाएगा असम-दूसरी बार भागी किशोरी असम की रहने वाली है। अब उसे असम छोडऩे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उसके गृह जिले का भी पता लग चुका है। सीडब्ल्यूसी द्वारा उसे असम के गृह जिले के सीडब्ल्यूसी को सुपुर्द किया जाएगा। उसके बाद उसके परिजनों को ढूंढा जाएगा।-नहीं लगे सीसीटीवी, नहीं मिली अप्रूवल-पिछली बार जब किशोरियां भागी थी तो तीन अतिरिक्त सीसीटीवी लगाने की बात हुई थी, लेकिन अब तक सीसीटीवी नहीं लगे हैं। उसकी अप्रूवल मुख्यालय से नही मिल सकी है।

एक किशोरी को जुलानी गांव से बरामद कर लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। किशोरी को असम भेजा जाएगा। फिलहाल आर्डर मिलने बाकी है।हरिओम, प्रभारी, सिविल लाइन थाना

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?