न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 92.63 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 22,431 नए मामले सामने आये हैं। सक्रिय मामलों की संख्या कुल मरीजों का 1% से भी कम हिस्सा है, वर्तमान में यह 0.72% है; जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वर्तमान में देश में कोविड रोगियों की संख्या 2,44,198 है; यह संख्या बीते 204 दिनों में सबसे न्यूनतम है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.95% है; मार्च 2020 के बाद से यह उच्चतम दर है। पिछले 24 घंटों में 24,602 कोविड रोगी ठीक हुए; स्वस्थ होने वालों की संख्या 3,32,00,258 हुई हैं। पिछले 104 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (1.68%) 3% से कम बनी हुई है। पिछले 38 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (1.57%) 3% से कम बनी हुई है। अब तक 57.86 करोड़ कोविड नमूनों की जांच हो चुकी है।