Home haryana वरिष्ठ पत्रकार पर हमला,महिला समेत 6 चंडीगढ़ व उचाना से गिरफ्तार,दो कार व लाठी-डंडे भी बरामद

वरिष्ठ पत्रकार पर हमला,महिला समेत 6 चंडीगढ़ व उचाना से गिरफ्तार,दो कार व लाठी-डंडे भी बरामद

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।शहर के पटियाला चौक क्षेत्र के राजेंद्र नगर में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र अहलावत पर शनिवार देर शाम को हमला करने के 6 आरोपियों को पुलिस ने महज 12 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। इनके कब्जे से दो कार व लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं।पुलिस ने आरोपी कंवलजीत ढुल, अंकुश ढुल, हरविंद्र मोर, सुदेश शर्मा व नीरज को नामजद कर उनके खिलाफ जातिसूचक गालियां देने, जान से मारने की धमकी देने, उपद्रव फैलाने, महिला को गाली देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज देर रात ही कर लिया था। -यह था मामला-राजेंद्र नगर में रहने वाले जितेंद्र अहलावत ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गली का निर्माण कार्य चला हुआ है।

9 अक्तूबर को दिन के समय वह और पड़ौसी बिजेंद्र आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी समय अचानक हरविन्द्र मोर आया और आते ही गली के निर्माण को लेकर उसको गालियां देने लगा। फिर उसने अपने हाथ में लिये हुए हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। उसके बाद उसको जातिसूचक गालियां भी दी। वहां पर खड़े व्यक्तियों ने उसका बीच बचाव किया। युवक ने उषा रानी और बिजेंद्र को भी गालियां दी और जान से मारने तथा नौकरी से हटाने की धमकी दी। उसके उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसको घर भेज दिया। कुछ देर बाद वह पुलिस को शिकायत देने के लिए पटियाला चौकी जा रहा था। जब वह रेलवे रोड जाट गर्ल्स स्कूल के नजदीक पहुंचा तो एक कार से कंवलजीत ढुल, अंकुश ढुल, हरविंद्र मोर, सुदेश, नीरज और 2 अन्य युवक उतरे।

उन्होंने उतरते ही उसके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उसको गंभीर चोटें आई। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग आए। जिन्हें देखकर सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। -हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई थी कैद-दिन में घटित कहासुनी और हमले की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पत्रकार अहलावत ने बाकायदा शिकायत पुलिस चौकी में दी थी और उनका सिविल अस्पताल में मैडीकल परीक्षण भी हुआ था।  दिन की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर इस मामले में दोनों पक्षों को चौकी में शाम को बुलाया था। -महज 12 घंटे में गिरफ्तार किए आरोपी-घटना के बाद थाना प्रभारी शहर जींद निरीक्षक दिनेश कुमार, डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह और सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने एकजुट होकर कार्य करते हुए महज 12 घंटे में एक महिला सहित 6 आरोपी पटियाला चौक निवासी नीरज शर्मा, महिला सुदेश शर्मा, खरकभूरा गांव के राहुल, ढाकल गांव के जसविंदर उर्फ जस्सू, गांधी नगर नरवाना निवासी अजय और उचाना कलां निवासी साहिल को काबू किया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को चंडीगढ़ से और 4 को उचाना कलां से काबू किया है। वारदात में शामिल 3 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। उन्हें भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।नितिश अग्रवाल, एएसपी

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?