Home haryana हरियाणा सांझी उत्सव से हरियाणा की लोककला को मिलेगा संरक्षण:प्रतिमा चौधरी

हरियाणा सांझी उत्सव से हरियाणा की लोककला को मिलेगा संरक्षण:प्रतिमा चौधरी

by ND HINDUSTAN
0 comment

सांझी के लोकगीतों की अभिव्यक्ति एवं नृत्य बने आकर्षण का केन्द्र

विरासत में हरियाणा सांझी उत्सव का चल रहा है आयोजन

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की निदेशक प्रतिमा चौधरी (आईएएस) ने कहा कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग एवं विरासत हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र के तरफ से हरियाणा सांझी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा सांझी उत्सव के माध्यम से हरियाणा की लोककला सांझी संरक्षित होगी और आने वाली पीढिय़ों से यह कला जुड़ पाएगी। सांझी उत्सव को जिस भव्य स्वरूप में लोक सांस्कृतिक तरीके से आयोजित किया गया है वह अपने आप में अनूठा एवं अनुपम है। निदेशक प्रतिमा चौधरी रविवार को विरासत हेरिटेज विलेज में हरियाणा सांझी उत्सव के आयोजन पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बोल रही थी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सांझी उत्सव में हरियाणवी प्रदर्शनी के माध्यम से जो लोक सांस्कृतिक वातावरण प्रस्तुत किया गया है उससे हरियाणवी संस्कृति के प्रति विरासत का लगाव स्वत: ही अभिव्यक्त होता है।  कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की सीईओ अनुभव मेहता ने कहा कि हरियाणा में पहली बार इस स्तर का सांझी उत्सव देखने को मिल रहा है। इससे हरियाणा की लोक कला युवा पीढ़ी से जुड़ पाएगी। विशिष्ट अतिथि नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाईन की निदेशक डॉ. वनीता आहुजा ने कहा कि आने वाले दिनों में एनआईडी के छात्र विरासत के साथ जुडक़र लोक कला के क्षेत्र में शोध कर नए आयाम स्थापित करेंगे। लोक कला सांझी उत्सव उसी का एक अंश है।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि लोक कला सांझी उत्सव के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति एवं लोककला दोनों का समागम देखने को मिलता है। इस तरह के आयोजनों के माध्यम से ही हरियाणा की लोक कला को बचाया जा सकता है। इससे पूर्व सभी मेहमानों का लोक पारम्परिक तरीके से हरियाणवी अंदाज में स्वागत किया गया। सभी मेहमानों ने सर्वप्रथम दादाखेड़े पर माथा टेक कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की विधिवत् शुरूआत की। उसके पश्चात विरासत की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर सांझी के ब्राऊशर का विमोचन भी किया गया। इसके साथ ही प्रदेश भर से आई हुई सांझी प्रतिभागियों की लगाई गई सांझियों का अवलोकन किया।

उसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें हरियाणवी लोक नृत्य, सांझी के गीतों पर नृत्य, सांझी के गीतों का गायन प्रस्तुत किया गया। विरासत की ओर से डॉ. महासिंह पूनिया व कल्पना पूनिया ने मुख्यातिथि प्रतिमा चौधरी, विशिष्ट अतिथि वनीता आहुजा, अनुभव मेहता, मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी एवं रेनू हुड्डा का सांझी माता की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आबिद एवं रेनू दूहन ने किया। हरियाणा सांझी उत्सव 7 से 15 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है, 15 अक्टूबर को सभी विजेताओं के पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 31 हजार, तृतीय 21 हजार व सांत्वना पुरस्कार 11 हजार विजेताओं को मिलेंगे। इस मौके पर डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, डा. जगमेन्द्र, डा. सुरेश ढोलिया, प्रो. सीआर ड्रोलिया, इबरो के जीएम कृष्ण धवन, कुलदीप चोपड़ा, डा. पंकज शर्मा, रिंकू छाबड़ा, छवि अग्रवाल, विनय कुमार, डा. संतोष, रेनू हुड्डा, डा. दीपिका वालिया, सुमन डांगी सहित अनेक सांझी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पतिभागी उपस्थित रहे।

हरियाणवी प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र हरियाणा सांझी उत्सव में हरियाणा लोक पारम्परिक विषय-वस्तुओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जो विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र रही। इस प्रदर्शनी में पुराने सांचे, पुराने बर्तन, चरखे, ऊंट की कूचियां, भारत की अनेक रियासतों के बाट, मुगली ताले, खेती-बाड़ी के औजार, ब्रिटिश टाईम के कुल्हाड़े, आभूषण केस, सैंकड़ों वर्ष पुराने गाडिय़ों के पहिए तथा हरियाणा के 30 से अधिक परिवहन के साधन हरियाणवी संस्कृति प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र बने।

सांझी उत्सव में संपूर्ण हरियाणा की सांस्कृतिक झलकविरासत हेरिटेज में आयोजित हरियाणा सांझी उत्सव में 54 से अधिक टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में सिरसा, कुरुक्षेत्र, पानीपत, हिसार, पलवल, फरीदाबाद, अंबाला, बल्लभगढ़, कैथल, करनाल, यमुनानगर, जींद सभी जिलों से सांझियों के माध्यम से हरियाणा की लोक सांस्कृतिक झलक की विविधता देखने को मिली। सांझियों का स्वरूप उनका लोक कलात्मक प्रदर्शन एवं उनका प्रस्तुतिकरण हरियाणा की लोक कला की उत्कृष्ट नमूने का ऐसा स्वरूप था जिससे हरियाणा की सांझी पुर्नजीवित हो उठी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?