Home haryana डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आदेश पर बिल्डर ने आम लोगों को लौटाए 250 करोड़ रूपये

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आदेश पर बिल्डर ने आम लोगों को लौटाए 250 करोड़ रूपये

by ND HINDUSTAN
0 comment

ग्रीन फील्ड कॉलोनी की समस्या हुई हल, हर रोज मिलेगा ढाई लाख लीटर पेयजल – दुष्यंत चौटाला  

न्यूज डेक्स संवाददाता

फरीदाबाद। फरीदाबाद की जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में आज एक वर्षों पुरानी समस्या का हल निकला, जिस पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने निरंतर सुनवाई करते हुए एक बिल्डर से लोगों के करीब 250 करोड़ रुपए दिलवाए। साथ ही फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लोगों को भी अब प्रतिदिन ढाई लाख लीटर पेयजल की आपूर्ति होगी। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री एवं फरीदाबाद जिला की जिला परिवेदना एवं कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को समिति की मासिक बैठक के दौरान नगर निगम के अधिकारी को आदेश दिए और कहा कि एक सप्ताह के अंदर वे इस पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित करके उन्हें रिपोर्ट करेंगे।

बैठक में आज पिछले चार वर्षों से लंबित मामले का निपटारा कर दिया गया। यह मामला फेरस मैगापोलिस सिटी सेक्टर-70 का था। यहां पर 400 से ज्यादा निवेशकों के साथ कंपनी द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला था। इस संबंध में पिछली ‌मीटिंग में उपमुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए थे कि निवेशकों के पैसे उपलब्ध करवाए जाएं। इस पर सोमवार को मीटिंग में निवेशकों ने बताया कि 90 प्रतिशत लोगों के करीब 250 करोड़ रुपये कंपनी द्वारा वापिस कर दिए गए हैं और बाकी लोगों का भुगतान भी जल्द मिल जाएगा। इसके लिए निवेशकों ने उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया।

बैठक के दौरान आए प्रमुख मामलों में ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी राजेश कौशल ने शिकायत रखी थी कि उनकी कॉलोनी में पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। पिछले कई महीने से तो पानी आया ही नहीं। इस पर नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि कालोनी के लिए 2.80 लाख लीटर पानी की प्रतिदिन जरूरत है और वह तीन दिन में एक बार 2.50 लाख लीटर पानी सिर्फ चार घंटे के लिए ही दे सकते हैं। इस पर उपमुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि कालोनी के लोगों को प्रतिदिन 2.50 लाख लीटर पेयजल की आपूर्ति की जाए। इसके लिए कोई अलग से प्रपोजल तैयार करें अथवा अन्य काई रास्ता निकालें।

इसके साथ ही धौज गांव में मिट्टी की खुदाई व पेड़ों की कटाई से संबंधित मामले में भी उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में उपायुक्त फरीदाबाद द्वारा मौके पर जाकर पुनः जांच की जाएगी और मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा श्रीरामजी हॉस्पिटल चैरिटेबल सोसायटी के मामले को लेकर कहा कि इस संबंध में एसडीएम बड़खल को प्रशासक नियुक्त किया गया है। वह इस संबंध में 11 लोगों की कमेटी बनाकर इसका सही संचालन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा द्वारा रखी गई शिकायत के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी अधिकारी व नगर निगम अधिकारी इस संबंध में बैठक वित्तीय मामले का निपटारा करें और जल्द जल्द सड़क का निर्माण करें। साथ ही वित्तीय अनियमितताओं की एक माह के अंदर जांच भी सुनिश्चित करें। इसके अलावा कई अन्य मामलों का निपटारा भी जिला परिवेदना एवं कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में किया गया। बैठक में 20 मामले रखे गए जिनमें से 10 मामलों का डिप्टी सीएम ने मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। पांच मामलों में कमेटी गठित की गई और पांच मामलों में कार्रवाई के निर्देश देते हुए आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। 

डिप्टी सीएम की फरीदाबाद वासियों को सौगात, 9 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन

सोमवार को अपने फरीदाबाद जिले के दौरे के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 9 विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करते हुए उसे जिला की जनता को समर्पित किया। इनमें 26.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आठ विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई एक विकास परियोजना का उद्घाटन हुआ। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह विकास परियोजनाएं ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।

इस अवसर पर बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, पृथला के विधायक नयनपाल रावत, तिगांव के विधायक राजेश नागर, एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा, मेयर सुमन बाला, जेजेपी के जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) तेजपाल डागर, जेजेपी के जिलाध्यक्ष (शहरी) अरविंद भारद्वाज, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर तेवतिया, प्रेम सिंह धनखड़ सहित गणमान्य व्यक्ति, सभी विभागों के अधिकारी व जिला परिवेदना एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?