Home haryana आतंकवाद कांग्रेस की देन, आतंकवाद का फन कुचलने का कर रहे हैं प्रयास : गृह मंत्री अनिल विज

आतंकवाद कांग्रेस की देन, आतंकवाद का फन कुचलने का कर रहे हैं प्रयास : गृह मंत्री अनिल विज

by ND HINDUSTAN
0 comment


लखीमपुर खीरी मामले में गृहमंत्री विज ने कहा यह भाजपा सरकार सरकार है, कांग्रेस ने 1984 दंगों के समय किस बड़े नेता को गिरफ्तार किया

न्यूज डेक्स संवाददाता

अंबाला। 
हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जाने वाले  सवालों पर पलटवार किया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद कांग्रेस की ही देन है और अब भाजपा सरकार आतंकवाद के फन को कुचलने का प्रयास कर रही है। लखीमपुर खीरी मामले में उन्होंने कहा भाजपा सरकार में मंत्री के बेटे को मामले में गिरफ्तार कर निष्पक्षता से कार्रवाई की है, उन्होंने कहा यह कांग्रेस सरकार नहीं है जिसके समय 1984 में सिख दंगे हुए थे और तब राजीव गांधी ने कहा था कि कोई बड़ा पेड़ जब गिरता है तो धरती हिलती है। 

कश्मीर मसले पर कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं : विज 
गृह मंत्री विज ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद को कुचलने के लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है। इस मामले में कांग्रेस को बोलने तक का अधिकार तक नहीं है, आतंकवाद कांग्रेस की तो देन है। हमने इतने साल आतंकवाद झेला और वह कांग्रेस के राज में ही पनपा। अब हमारी सरकार पूरी ताकत लगाकर इन आतंकवादियों का फन कुचलने का प्रयास कर रही है। यह देश की सुरक्षा का मामला है, इसमें कोई आरोप-प्रत्यारोप लगाने के बजाए सभी को सरकार के साथ एकजुटता से खड़ा होना चाहिए। 

1984 दंगों के समय कितने नेता गिरफ्तार किए कांग्रेस ने : विज 
लखीमपुर खीरी मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, केंद्र व राज्यमंत्री होते हुए उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस के राज में 1984 में सिख दंगे हुए थे, और तब राजीव गांधी ने कहा था जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिला करती है, इन्होंने तब किस नेता को गिरफ्तार किया, हमारे राज में सब बराबर है और सरकार निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। 

सरकार निष्पक्षता से करती है कार्यवाही : विज
मेहबूबा मुफ़्ती ने ड्रग मामले में शारुख खान के बेटे की गिरफ्तारी पर सरकार पर आरोप लगाए है शारुख खान के बेटे को टारगेट बनाया जा रहा है क्योंकि वो खान है, इसपर गृह मंत्री अनिल विज ने मेहबूबा मुफ़्ती पर निशाना साधा और कहा कि यह मेहबूबा मुफ़्ती की छोटी सोच को दर्शाता है , इस मामले में और भी कई लोग गिरफ्तार हुए हैं , वो सारे खान नहीं है। उन्होंने कहा कि बिना यह जाने कि कोई व्यक्ति कौन से धर्म का है , कौन सी जाति का है, जिस जिस पर जो जो आरोप साबित होता है सरकार कार्यवाई करेगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?