न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक वैक्सीन की 95.89 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 14,313 नए मामले; 224 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में स्वस्थ होने (रिकवरी) की दर 98.04 प्रतिशत है; मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक हैं। पिछले 24 घंटों में 26,579 मरीज़ ठीक हुए, स्वस्थ होने वाले (रिकवर) मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3,33,20,057 हुई हैं। सक्रिय मामले, कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम हैं, जो वर्तमान में 0.63 प्रतिशत हैं; यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम हैं। भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,14,900 है; 212 दिनों में सबसे कम है। पिछले 109 दिनों के लिए संक्रमित (पॉजिटिव) होने की साप्ताहिक दर (1.48 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम हैं। पिछले 43 दिनों के लिए संक्रमित (पॉजिटिव) होने की दैनिक दर(1.21 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम हैं। अब तक कुल 58.50 करोड़ परीक्षण किये गए।