Home haryana भाजपा नेताओं के चित्र लगा फूंका पुतला,खटकड़ टोल पर हुआ पुतला दहन

भाजपा नेताओं के चित्र लगा फूंका पुतला,खटकड़ टोल पर हुआ पुतला दहन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।हजारों किसानों की उपस्थिति में शनिवार को दोपहर निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटकड़ टोल पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सहित अनेक भाजपा के केंद्रीय व प्रांतीय नेताओं के चित्र लगे पुतले का दहन किया गया। पुतले को खटकड़ टोल कमेटी के अध्यक्ष सतबीर पहलवान की अगुआई में अग्नि को समर्पित किया गया। इस दौरान जिले भर से प्रमुख किसान नेता उपस्थित रहे। इस दौरान किसान नेता सतबीर पहलवान ने कहा कि भाजपा के नेता किसान और किसानी के दुश्मन बने हुए हैं। उन्हीने कहा कि भाजपा नेताओं के चित्र लगे पुतले का दहन कर रोष का इजहार किया गया हैं। उन्होंने कहा किसान आंदोलन उस समय तक जारी रहेगा, जब तक तीनों काले कानून रद्द नहीं किये जाते। केंद्र व हरियाणा सरकारें किसान आंदोलन को बदनाम करने के लुई ओछे हथकंडे अपना रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?